suvichar

Data Story : 50 दिन में आए 1 करोड़ मामले, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 3 करोड़ पार

Updated: बुधवार, 23 जून 2021 (09:35 IST)
नई दिल्ली। भारत में बुधवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 करोड़ के पार पहुंच गई। देश में पिछले 16 दिनों में 50 लाख नए कोरोना मरीज मिले हैं। 
 
कोरोना की पहली लहर में लगभग 130 दिनों में 80 लाख लोग कोरोना के शिकार हुए थे तो दूसरी लहर में 19 दिसंबर से 4 मई तक मात्र 136 दिनों में 1 करोड़ से ज्यादा संक्रमित मिले। 4 मई से 18 मई तक 14 दिनों में मरीजों की संख्या में 50 लाख का इजाफा हुआ। इसके बाद कोरोना की रफ्तार कम हुई और देश में 36 दिन में 50 लाख कोरोना मरीज मिले। 
 
ऐसे बढ़ी कोरोना की रफ्तार :देश में पिछले साल 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख थी, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
 
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख रहे और 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार चले गए। 4 मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ के पार हो गई। 18 मई को देश में 2.5 करोड़ से ज्यादा कोरोना संक्रमित हो गए। 23 जून को संक्रमितों का आंकड़ा 3 करोड़ के पार हो गया।
 
इस तरह आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो पहले 230 दिनों में संक्रमितों की संख्या 50 लाख थी, 50 लाख से 1 करोड़ पहुंचने में 94 दिन लगे। कोरोना ने 1 करोड़ से 1.5 करोड़ का सफर 121 दिन में तय किया। इसके बाद मात्र 15 दिन में संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ पार कर गई। 2 करोड़ से 3 करोड़ का सफर 50 दिन में तय हो गया।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

यूपी की आबादी चुनौती नहीं, बड़ी संभावना : CM योगी

यूपी के स्टार्टअप्स को योगी सरकार का भरोसा, फाउंडर्स बोले- बढ़ेगा इनोवेशन का दायरा

सीएम युवा योजना से मिली नई उड़ान, अमेठी की रूपाली देवी बनीं आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की मिसाल

अगला लेख