Daily Horoscope
✕

Data Story: 10 दिन में 2 बार 4 अंकों में पहुंचा मौत का आंकड़ा, 8 बार मिले 40,000 से ज्यादा नए संक्रमित

Updated: शनिवार, 10 जुलाई 2021 (12:31 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस संक्रमण की रफ्तार भले ही कम नजर आ रही है लेकिन इसका असर पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। जुलाई के पहले 10 दिन में 8 बार 40000 से ज्यादा नए मरीज मिले हैं। इसी तरह 2 बार 1000 से ज्यादा मरीजों की मौत हो गई।
 
जुलाई में अब तक कोरोना संक्रमण के 4,32,868 मामले सामने आए हैं। इसी माह कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 करोड़ के पार हो गई। हालांकि इनमें से 2.99 लाख से ज्यादा मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। नए मरीजों की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़ गई।
 
इस माह के पहले दिन 1 जुलाई को 48786 नए मरीज मिले थे। इसके बाद लगातार 5 दिन तक कोरोना संक्रमितों की संख्या कम हुई। 6 जुलाई को मात्र 34703 नए मामले सामने आए। फिर 7 जुलाई को संक्रमितों की संख्या में उछाल देखा गया। इस दिन 43733 नए कोरोना संक्रमित मिले।
 
इस तरह जुलाई में अब तक कोरोना महामारी की वजह से 8691 लोग मारे जा चुके हैं। 1 जुलाई को 1005 लोगों की मौत हुई। सबसे ज्यादा 1206 लोगों की मौत 10 जुलाई को हुई जबकि 6 जुलाई को कोरोना की वजह से सबसे कम 553 लोग मारे गए।
 
कहां कितने लोगों की मौत : देश में इस बीमारी से अब तक कुल 4,07,145 मरीजों की मौत हुई। इनमें 1,25,034 मरीज महाराष्ट्र के, कर्नाटक के 35,731, तमिलनाडु के 33,322, दिल्ली के 25,011, उत्तर प्रदेश के 22,689, पश्चिम बंगाल के 17,886 और पंजाब के 16,168 मरीज शामिल हैं।
 
क्या कहती है स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट : देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 42,766 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण की चपेट में आए लोगों की कुल संख्या 3,07,95,716 हो गई है जबकि एक्टिव मामले घटकर 4,55,033 हो गए। 2,99,33,538 लोग महामारी को मात दे चुके हैं। 1,206 और मरीजों की मौत के साथ मृतक संख्या बढ़ कर 4,07,145 हो गई है।

Show comments

Houthi : हूती विद्रोही कौन हैं? सऊदी अरब और हूतियों में दुश्मनी क्यों ? क्या है उनका असली मकसद, ईरान किसलिए करता है मदद

डोनाल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप

Kinetic DX इलेक्ट्रिक स्कूटर, 102KM रेंज और 90KM/H की स्पीड, जानें फीचर्स

क्या पेड था पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने का विरोध, नितिन गडकरी ने खोल दी पोल

आज से काउंटर टिकट पर भी 10 लाख रुपए का इंश्योरेंस लागू, जानें मात्र 45 पैसे में कैसे मिलेगा फायदा?

सभी देखें

Cyclonic storm Arnab : चक्रवात 'अर्णब' को लेकर अलर्ट, आंध्रप्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 53 ट्रेनें रद्द

Sonia Gandhi : सोनिया गांधी की किताब से मचेगा 'तमाशा'! बोलीं- दशकों से दूसरे बताते रहे मेरी कहानी, अब मेरी बारी

Jagan Mohan Reddy : BJP से मोहभंग या INDIA गठबंधन की ओर कदम? क्या 2029 से पहले बदल सकती है YSRCP की रणनीति

कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, अब रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं : CM योगी

22 प्रस्तावों पर योगी कैबिनेट की मुहर, शिक्षा कर्मियों को कैशलेस इलाज से लेकर रोबोटिक्स पार्क और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को मिली मंजूरी

अगला लेख