1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. ICMR

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के साथ मिलकर Covid 19 थैरेपी का क्लिनिकल परीक्षण करेगा आईसीएमआर

ICMR
नई दिल्ली। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के साथ मिलकर 'कोविड-19 थैरेपी के मूल्यांकन' के लिए क्लिनिकल परीक्षण करने की योजना पर काम कर रहा है। इसके लिए अस्पतालों से क्लिनिकल परीक्षण में हिस्सा लेने की अनुमति मांगी गई है।

 
आईसीएमआर ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि क्लिनिकल परीक्षण- 'इंडिया-यूके रिकवरी (कोविड-19 थैरेपी का मूल्यांकन)' कई केंद्रों के कोविड मरीजों पर किया जाएगा और इसके लिए परिस्थितियां काफी अनुकूल होंगी। आईसीएमआर ने कहा कि आईसीएमआर दिल्ली, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के साथ मिलकर कई केंद्रों पर कोविड-19 रोगियों के अनुकूली प्लेटफॉर्म के माध्यम से क्लिनिकल परीक्षण करने की योजना बना रहा है जिसका शीर्षक 'इंडिया-यूके रिकवरी (कोविड-19 थैरेपी का यादृच्छिक मूल्यांकन) है।

 
क्लिनिकल परीक्षण में भाग लेने के लिए उपलब्ध सुविधाओं और क्षमता वाले संस्थानों/अस्पतालों से इस बारे में चर्चा की गई है और वहां भर्ती कोविड-19 के मरीज इसमें हिस्सा लेंगे।(भाषा)
अगला लेख
अफगानिस्तान में मजबूत हो रहा है तालिबान, 1,000 नागरिकों ने ली ताजिकिस्तान में शरण