Hanuman Chalisa

डॉक्टर ने नहीं की बिना मास्क पहने 4 आरोपियों की मेडिकल जांच, पुलिसकर्मी ने पीटा

Updated: रविवार, 10 मई 2020 (07:46 IST)
दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले में शनिवार को बलात्कार के 4 आरोपियों की मेडिकल जांच करने से मंना करने पर एक सहायक उप-निरीक्षक ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर की पिटाई कर दी। चारों आरोपियों ने मास्क नहीं पहना हुआ था और उन सभी को एक ही रस्सी से बांध कर लाया गया था जिसके कारण डॉक्टर ने उनकी जांच करने से इनकार कर दिया।
 
यह घटना जाले प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में शनिवार सुबह घटी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे जाले पुलिस थाने का एएसआई चार आरोपियों की मेडिकल जांच कराने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा।
 
डॉक्टर ने अपनी शिकायत में कहा है कि उन चारों आरोपियों ने मास्क नहीं पहना हुआ था और उन सभी को एक ही रस्सी से बांध कर लाया गया था जिसके कारण उनकी जांच करने से 
 
इनकार कर दिया गया। घटना की शिकायत जाले पीएचसी प्रमुख और दरभंगा के सिविल सर्जन को सीसीटीवी फुटेज के साथ सौंप दी गई है।
 
पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने कहा कि एएसआई को पुलिस लाइन में स्थानांतरित कर दिया गया है और सख्त कार्रवाई की जाएगी। (भाषा) 

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

2017 से पहले तीन-तीन महीने नहीं पहुंचता था राशन : सीएम योगी

हंदवाड़ा में हाइब्रिड आतंकी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई से मचा हड़कंप

अमेठी की अर्चना त्रिपाठी बनीं सफल उद्यमी, 30 से 40 हजार रुपए प्रतिमाह कमा रहीं

बेटियों की सुरक्षा और आत्मसम्मान के लिए योगी सरकार का बड़ा कदम, स्कूलों में शिक्षकों को मिलेगी खास ट्रेनिंग

योगी सरकार की FDI नीति का असर, यूपी में ₹2,078 करोड़ का बड़ा निवेश, 1,700 से ज्यादा रोजगार

अगला लेख