dharma sangrah

कोविड-19 से लड़ने के लिए सीएसआईआर लैब के शोधार्थियों ने बढ़ाया हाथ

Updated: शनिवार, 18 अप्रैल 2020 (12:48 IST)
उमाशंकर मिश्र,  
नई दिल्ली, वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की जोरहाट स्थित प्रयोगशाला उत्तर-पूर्व विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी संस्थान (एनईआईएसटी) के शोधार्थी छात्रों ने भी अब कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को मजबूती देने के लिए अपना हाथ बढ़ाया है।

एनईआईएसटी के निदेशक डॉ जी. नरहरि शास्त्री के आह्वान पर संस्थान में अध्ययन कर रहे शोधार्थियों ने भी कोविड-19 के संकट में जरूरतमंदों की मदद के लिए पीएम-केयर फंड में आर्थिक सहयोग राशि जमा कराई है। इस पहल के अंतर्गत संस्थान के 58 शोधार्थियों ने 54,201 रुपए पीएम-केयर फंड में जमा कराए हैं।

यह सहयोग राशि पीएम-केयर के कोविड-19 दान से संबंधित खाते में सीएसआईआर के सीनियर रिसर्च फेलो (एसआरएफ) प्रचुरज्य दत्ता के खाते से 15 अप्रैल को जमा कराई गई है। डॉ शास्त्री के नेतृत्व में सीएसआईआर-एनईआईएसटी कोविड-19 से निपटने के लिए हैंड-सैनिटाइजर, लिक्विड हैंडवॉश और संक्रमण दूर करने वाले लिक्विड जैसी निजी सुरक्षा से संबंधित सामग्री का उत्पादन कर रहा है।

यह सामग्री पिछले करीब एक महीने से पुलिस स्टेशन, प्रशासन, पोस्ट ऑफिस, बैंक, ऑयल ऐंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी), ब्रह्मपुत्र क्रैकर्स ऐंड पॉलिमर्स लिमिटेड (बीसीपीएल), जिला सत्र न्यायालय, भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई), एयरफोर्स स्टेशन और स्थानीय समुदाय के बीच वितरित की जा रही है।

कोविड-19 की महामारी के देखते हुए संस्थान फेस-मास्क जैसे सुरक्षात्मक उपकरणों का उत्पादन भी कर रहा है। मास्क बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर लोकप्रिय गमछा और अन्य उपलब्ध सामग्री का उपयोग किया जा रहा है।
सीएसआईआर-एनईआईएसटी को उसके बहुआयामी अनुसंधान और विकास कार्य के लिए जाना जाता है।

देश की वैज्ञानिक शोध संबंधी जरूरतों को पूरा करने और विशेष रूप से सुदूर उत्तर-पूर्व के राज्यों को ध्यान में रखकर किए जाने वाले सीएसआईआर-एनईआईएसटी के कार्य बेहद महत्वपूर्ण हैं। (इंडिया साइंस वायर)

Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

नेपाल आपदा के बाद भारत ने हिमालय पर निगरानी बढ़ाई

LIVE: नेपाल हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 903, 4000 से ज्यादा लापता

दिल्ली में फिर निर्भया जैसा कांड: 47KM तक बस में नाबालिग के साथ होती रही दरिंदगी

लखनऊ के विकास में मुख्यमंत्री योगी का सबसे बड़ा सहयोग : राजनाथ सिंह

सीएम डॉ. मोहन यादव ट्रांसफर करेंगे 25-25 हजार रुपये, 1.22 लाख विद्यार्थी खरीदेंगे लैपटॉप

अगला लेख