biodatamaker
✕

कर्तव्य को सलाम : श्मशान कर्मचारी 15 घंटे तक कर रहे हैं काम, गैरों का कर रहे अपनों की तरह अंतिम संस्कार

Updated: मंगलवार, 4 मई 2021 (21:34 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। कोविड-19 की दूसरी लहर के घातक प्रकोप के बीच यहां श्मशानों में लगातार चिताएं जल रही हैं और इनके कर्मचारी दिन में करीब 15 घंटे तक काम करते हुए शवों के अंतिम संस्कार में शोक-संतप्त परिजनों की मदद कर रहे हैं।

ALSO READ: कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत की मदद के लिए 37 करोड़ रुपए दान देगी Samsung
 
शहर के रीजनल पार्क मुक्तिधाम के व्यवस्थापक हरिशंकर कुशवाह ने मंगलवार को बताया कि हम हर रोज सुबह 6 बजे काम शुरू करते हुए अस्थि-संचय की रस्म अदा करने में लोगों की मदद करते हैं। चिताएं जलाने का सिलसिला सुबह 9 बजे से शुरू हो जाता है, जो शाम 7 बजे तक चलता रहता है। इसके बाद 1-2 घंटे हमें श्मशान परिसर की सफाई में लगते हैं।
 
उन्होंने कहा कि महामारी के मौजूदा माहौल को देखते हुए ज्यादातर लोग चिता को जल्द से जल्द अग्नि देकर मुक्तिधाम से निकल जाना चाहते हैं। ऐसे में हमें चिता में लकड़ियां डालते हुए इस बात का बराबर ध्यान रखना पड़ता है कि अंतिम संस्कार ठीक से हो जाए।

ALSO READ: बड़ी खबर, हैदराबाद Zoo के 8 शेर कोरोना पॉजिटिव
 
कुशवाह ने बताया कि कई परिवार कोविड-19 के शिकार अपने परिजन के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान नहीं पहुंच पा रहे हैं, क्योंकि वे खुद महामारी से पीड़ित होकर घर या अस्पताल में हैं। इस स्थिति में हमने पिछले 2 महीनों के दौरान 30-35 शवों का अंतिम संस्कार खुद किया है।
 
उन्होंने बताया कि इनमें से कुछ मामलों में शोक-संतप्त परिजनों ने मुक्तिधाम प्रबंधन को ऑनलाइन माध्यम से अंतिम संस्कार शुल्क का भुगतान कर दिया जबकि कुछ मामलों में बिना किसी शुल्क के अंत्येष्टि की गई है। कुशवाह के मुताबिक इन दिनों 30 से 35 शव अंतिम संस्कार के लिए हर रोज रीजनल पार्क मुक्तिधाम लाए जा रहे हैं, हालांकि इनमें कोविड-19 के अलावा अन्य बीमारियों से मृत लोग भी शामिल हैं।

 
गौरतलब है कि इंदौर सूबे में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है, जहां महामारी की दूसरी लहर की रोकथाम के लिए जनता कर्फ्यू (आंशिक लॉकडाउन) लागू है। कर्फ्यू के दौरान लोगों को बेहद जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने की इजाजत है जबकि अस्पताल संक्रमितों से भरे हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में 24 मार्च 2020 से लेकर अब तक कोरोनावायरस संक्रमण के कुल 1,18,085 मरीज मिले हैं। इनमें से 1,169 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। (भाषा)

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

Delhi NCR Earthquake : दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड में भूकंप के झटके

Congress Protest : 2 घंटे की हिरासत के बाद राहुल-प्रियंका गांधी रिहा, EC के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

विपक्षी सांसदों ने मिलने का समय मांगा ही नहीं, SIR पर प्रदर्शन के बीच EC का बड़ा दावा

दशहरा पर किसानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक करें आवेदन

लखनऊ बनेगा AI-Deep Tech का नया हब, सीएम योगी ने रखा IT City Phase-2 का शिलान्यास; 50 AI स्टार्टअप का लक्ष्य

अगला लेख