Hanuman Chalisa
✕

Covid-19 : नए साल से पहले देशवासियों को मिल सकती है खुशखबरी, इस वैक्सीन को मिल सकती है मंजूरी

Updated: बुधवार, 30 दिसंबर 2020 (17:31 IST)
नई दिल्ली। नए साल से पहले देशवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आ सकती है। कोरोना से लड़ाई के मोर्चे पर आज एक्सपर्ट्स की बैठक में ये अच्छी खबर मिल सकती है। खबरों के अनुसार भारत में आज ही ‘कोविशील्ड’ (Covishield) वैक्सीन को मंजूरी मिल सकती है। इस वैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी जा सकती है। सरकार ने टीकाकरण के लिए ड्राई रन भी कर लिया है।
 
सीरम ने कोविशील्ड को लेकर दावा किया था कि यह 95 प्रतिशत रोगियों की रक्षा करने में सक्षम है। मुख्य रूप से 30 करोड़ लोगों तक वैक्सीन पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें कोरोना वॉरियर्स के बाद स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी, कोरोना वॉरियर्स, 50 की उम्र से अधिक वाले लोग और बीमार लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।
ALSO READ: हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज को अस्पताल से छुट्टी दी गई
बुधवार को कोरोना वैक्सीन से जुड़ी सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (SEC) की बैठक हो रही है। इसमें भारत में कोरोना वैक्सीन को मंजूरी देने पर फैसला होगा। आज ही ब्रिटेन में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है तो भारत की अब उम्मीदें बढ़ गई हैं और कोविशील्ड वैक्सीन को अब इमर्जेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिल सकती है। 

बुधवार को ब्रिटेन ने ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन एस्ट्रोजेनेका को इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है और अब कुछ दिनों में ही ब्रिटेन के लोगों को ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन की खुराक मिलनी शुरू हो जाएगी।
ALSO READ: कहर बरपाता Corona, जर्मनी में पहली बार 1 दिन में 1 हजार से अधिक मौतें
भारत में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन को सीरम इंस्टीट्यूट बना रहा है। सीरम इंस्टीट्यूट के अनुसार शुरुआत में भारत में कोविशील्ड की 4-5 करोड़ खुराक का भंडारण किया गया है जबकि 2021 के अंत तक 30 करोड़ खुराक बनाने की तैयारी हो रही है।

Show comments

87 तारीखें, 12 गवाह, फांसी की सजा सुन रो पड़ी पति की कातिल रविता, सर्पदंश का नाटक कर छिपाने की थी साजिश

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा, कीमत 2.99 लाख रुपए

Abhijeet Dipke : दिल्ली में तिरंगा यात्रा पर अड़े CJP प्रमुख अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

... तो हम पाकिस्तान का साथ देंगे, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष राठौड़ के बयान से बवाल

सभी देखें

Lal Krishna Advani : लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद कराया गया एडमिट

अनंत सिंह का चौंकाने वाला दावा, बोले- नीतीश कुमार का साथ देने पर मेरे 9 लोग मारे गए, बाद में दी सफाई

राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

CJP नेता अभिजीत दीपके हिरासत में, कनॉट प्लेस में तिरंगा प्रदर्शन करने जा रहे थे, पुलिस से पूछा- कौन-सा कानून तोड़ा?

87 तारीखें, 12 गवाह, फांसी की सजा सुन रो पड़ी पति की कातिल रविता, सर्पदंश का नाटक कर छिपाने की थी साजिश

अगला लेख