Hanuman Chalisa
✕

 कोरोना काल में ‘सी’ की महिमा, कैसे एक ‘अल्‍फाबेट’ ने बदल दी हमारी दुनिया!

Updated: मंगलवार, 19 मई 2020 (17:54 IST)
कोरोना के इस दौर में कुछ बेहद द‍िलचस्‍प बातें भी सामने आईं हैं। तरह-तरह की चीजें व्हॉट्सएप्‍प पर चल रही हैं। इसमें ही एक बात और है जो बहुत पढ़ी जा रही और पसंद की जा रही है।

शायद आपने ध्‍यान नहीं द‍िया होगा और अब जब आपको इस बारे में पता चलेगा तो हैरान रह जाएंगे। जी हां, कोराना काल में ज‍ि‍न शब्‍दों का इस्‍तेमाल क‍िया जा रहा है उन्‍हें गौर से देखि‍ए, आपको पता चलेगा क‍ि इनमें से ज्‍यादातर शब्‍द अंग्रेजी के एल्‍फाबेट ‘सी’ से शुरु हो रहे हैं। आइए जानते हैं कैसे।

क‍िसी ने सोचा नहीं होगा क‍ि कैसे अल्‍फाबेट ‘सी’ आपकी ज‍िंदगी में इतनी महत्‍वपूर्ण भू‍म‍िका न‍िभाएगा। कोरोना बीमारी का नाम सी से शुरू होता है। जबक‍ि इसका मेडिकल नाम भी कोव‍िड-19 है यानी वह भी सी से शुरू होता है।

कोरोना के लक्षणों के नामों की शुरुआत भी सी से होती है। जैसे कफ और कोल्‍ड।

आजकल कहा जा रहा है कोरोना के ‘केस’ बढ रहे हैं यह भी सी से शुरू होता है।

ज‍िसकी कोरोना र‍िपोर्ट पॉज‍ि‍टि‍व आती है ऐसे केस को ‘कन्‍फर्म’ कहा जाता है।

इसी तरह ‘कन्‍फाइनमेंट’ भी सी से शुरू होने वाला शब्‍द है।

इसी बीमारी में प्रदूषण के ल‍िए ‘कॅन्टैमिनेशॅन’ शब्‍द का इस्‍तेमाल क‍िया जाता है।

इसी तरह ‘कंटेंनमेंट’ का इस्‍तेमाल होता है जहां रोकथाम की जाना है या जो ऐसे जोन जो ‘कंटेंनमेंट’ एर‍िया में आते हैं। इसकी शुरुआत भी ‘सी’ से होती है।

इसी समय में कोरोना की वजह से कई शहरों में कर्फ्यू है। यह भी सी से शुरू होता है।

ज‍िन लोगों की मौत हो जाती है, उन्‍हें सीमेट्री ले जाया जाता है और क्रि‍म‍िशन क‍िया जाता है। दोनों ही शब्‍दों की स्‍पेल‍िंग की शुरुआत ‘सी’ से होती है।

कोरोना के ल‍िए अभी ज‍िस संभाव‍ित दवाई की बात की जा रही है उसका नाम ‘क्‍लोरोक्‍व‍िन’ है। ज‍िसका नाम ‘सी’ से शुरू होता है।

सबसे ज्‍यादा चौंकाने वाला शब्‍द चाइना या चीन है जहां से कोरोना वायरस की शुरुआत हुई। इस देश का नाम भी ‘सी’ से ही है।

इसी तरह अंत में इस बीमारी में कहा जा रहा है क‍ि खुद को क्‍लीन रखो, करैज रखो, कॉपरेट करो और केयर करो। सबसे अंत में क्‍योर यानी इलाज इस बीमारी में सबसे महत्‍वपूर्ण है। इन सभी शब्‍दों की स्‍पेल‍िंग में सबसे पहले ‘सी’ आता है।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

शेयर बाजार में Nvidia की वापसी का धमाका, जेन्सेन हुआंग फिर बने CEO, शेयर 35% उछले

PM मोदी ने नेपाल के पीएम बालेन शाह को दिए रामायण पेंटिंग और गंगाजल, अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा की शुरुआत

Jio Happy New Year Offer : ₹399 में 28 दिन अनलिमिटेड 4G-5G डेटा, ₹3,999 में पूरे साल की मौज, जानें सभी प्लान्स

काशी की देव दीपावली पर दिखेगा भव्य नजारा, 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट; 2100 ड्रोन और लेजर शो होंगे आकर्षण

Jensen Huang दोबारा बनेंगे Nvidia के CEO, विवादों के बीच फिर संभालेंगे कंपनी की कमान, अमेरिकी सरकार ने दी हरी झंडी

अगला लेख