dharma sangrah

दिल के दौरे से होने वाली मौतों का कोविड के टीके से कोई संबंध नहीं, कर्नाटक के मंत्री का स्पष्टीकरण

Updated: मंगलवार, 15 जुलाई 2025 (21:35 IST)
Covid vaccine does not cause heart attack: कर्नाटक के मंत्री शरणप्रकाश पाटिल (Sharanprakash Patil) ने मंगलवार को कहा कि राज्य में हृदय रोगियों की मृत्यु दर अथवा हृदय संबंधी बीमारियों के कारण अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या में कोई वृद्धि नहीं हुई है। पाटिल ने कहा कि कर्नाटक के निष्कर्ष अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)-नई दिल्ली (AIIMS-New Delhi) के निष्कर्षों से मेल खाते हैं। पाटिल ने 'पीटीआई-वीडियो' से कहा कि इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। कोविड का टीका (Covid vaccine) और इन मौतों के बीच कोई संबंध नहीं है।ALSO READ: Karnataka के Hassan में Heart Attack का कहर, 40 दिन में 18 मौतें, युवाओं की संख्या ज्यादा
 
राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री शरणप्रकाश पाटिल ने स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडूराव के साथ बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान (एनआईएमएचएएनएस) तथा जयदेव हृदय विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान (जेआईसीएसआर)-बेंगलुरु की रिपोर्टों के निष्कर्षों को उजागर करने के लिए विकास सौधा में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। इन रिपोर्ट में अचानक हृदय संबंधी घटनाओं- दिल के दौरे और अचानक हृदय संबंधी मृत्यु की बढ़ती प्रवृत्ति की जांच की गई।ALSO READ: Heart Attack और stroke से बचने के लिए china ने बनाई वैक्सीन, क्या किया दावा
 
3200 के रिकॉर्ड की समीक्षा की : एनआईएमएचएएनएस ने मार्च से सितंबर 2020 तक न्यूरोलॉजिकल लक्षणों के साथ भर्ती हुए कोविड-19 के सभी पुष्ट रोगियों (लगभग 3,200) के रिकॉर्ड की समीक्षा की, वहीं जेआईसीएसआर ने 1 अप्रैल से 31 मई के बीच भर्ती हुए 251 मरीजों का अध्ययन किया। एनआईएमएचएएनएस के अध्ययन के अनुसार अध्ययन अवधि के दौरान न्यूरोलॉजिकल बीमारी के लिए इलाज किए गए 3,200 रोगियों में से केवल 120 रोगियों (लगभग 3.7 प्रतिशत) में न्यूरोलॉजिकल विकारों के साथ कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई थी।ALSO READ: MP : फर्जी हृदयरोग विशेषज्ञ ने किया इलाज, 7 लोगों की मौत, NHRC ने शुरू की जांच
 
जेआईसीएसआर के निदेशक डॉ. के.एस. रवीन्द्रनाथ ने कहा कि दुनिया के बाकी हिस्सों में प्रकाशित अधिकांश अध्ययनों और रिपोर्टों में भी कोविड टीकाकरण और अचानक हृदय संबंधी घटनाओं के बीच कोई कारणात्मक संबंध नहीं पाया गया है। पाटिल ने कहा कि यह धारणा गलत है कि ऐसी घटनाएं केवल हासन जिले में ही हो रहे हैं। हासन जिले में दिल के दौरे के मामलों में वृद्धि की रिपोर्ट के बाद अस्पतालों में आने वाले मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। साथ ही जांच कराने वाले लोगों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि हासन में 24 व्यक्तियों की मृत्यु पर अध्ययन किया जा रहा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा का बदला रंग, बेटियां भी उठा रहीं डाक कांवड़, परिवार और भाइयों का मिला साथ

UP News: राजा टोडरमल भूलेख प्रशिक्षण संस्थान बनेगा विश्वविद्यालय, योगी सरकार ने बजट में 10 करोड़ रुपए किए आवंटित

UP Budget 2026-27: योगी सरकार का एक्सप्रेस-वे और निवेश पर बड़ा दांव, गंगा-विंध्य समेत नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को मिलेगी रफ्तार

UP News : योगी सरकार का स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ा तोहफा, 2,023 रुपए करोड़ का प्रावधान, 5 मंडलों में खुलेंगे आयुष मेडिकल कॉलेज

योगी सरकार ने अनुपूरक बजट में राजस्व विभाग के लिए खोला खजाना, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

अगला लेख