dharma sangrah

अब तक 79.67 लाख को लगा कोरोना का टीका, आज से वैक्सीन की दूसरी खुराक

Updated: शनिवार, 13 फ़रवरी 2021 (15:02 IST)
नई दिल्ली। कोविड-19 टीकाकरण अभियान में शनिवार को उस वक्त तेजी आई जब चार सप्ताह पहले टीकाकरण अभियान शुरू होने के पहले दिन टीका लगवाने वाले कई लोगों ने टीके की दूसरी खुराक ली।
 
एलएनजेपी अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में दूसरी खुराक मिलनी शुरू हुई और दोपहर तक 20 से अधिक लोगों को दूसरी खुराक मिल चुकी थी।
 
देश भर में 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था और पहले दिन देश भर के 81 केन्द्रों में 4,319 (53%) स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया था जबकि लक्ष्य 8,117 लोगों के टीकाकरण का था।
 
बीएलके सुपर स्पेशयालिटी अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि उनके अस्पताल के ‘छाती एवं श्वसन रोग’ विभाग के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए टीके की दूसरी खुराक ली। राजीव गांधी सुपर स्पेशयालिटी अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने कहा, 'दूसरी खुराक के लिए हमारी तैयारी पूरी हैं।'
 
गौरतलब है कि दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को 14,843 लोगों को टीका लगाया गया और सात लोगों में इसका प्रतिकूल प्रभाव देखा गया। (भाषा)

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

iPhone 18 Pro और Pro Max की एंट्री सितंबर में! Apple ला सकता है अपना पहला फोल्डेबल iPhone

इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, तुरंत अस्पताल भेजने का आदेश; 16 सितंबर तक रहेंगे भर्ती

सुबह 4 बजे MLA कुलदीप कुमार को घर से ले गई दिल्ली पुलिस? AAP का बड़ा दावा

क्या भारत को घेरने की तैयारी है? पाकिस्तान-तुर्की के ‘मक्का पैक्ट’ से बांग्लादेश का जुड़ना भारत के लिए कितना बड़ा खतरा?

कीलों वाली लाठी से लेकर FRT तक... जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस के हलफनामे की 5 बड़ी बातें

अगला लेख