ramcharitmanas

त्रिपुरा ने अनिवार्य की उच्च संक्रमण दर वाले राज्यों से आ रहे लोगों की कोविड जांच

Updated: बुधवार, 19 अप्रैल 2023 (15:25 IST)
अगरतला। त्रिपुरा ने उन राज्यों से आने वाले लोगों के लिए कोविड-19 की जांच अनिवार्य कर दी है जिन राज्यों में कोरोनावायरस के संक्रमण की दर अधिक है। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि उच्च संक्रमण दर वाले राज्य केरल, दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु हैं।
 
अधिकारी ने बताया कि जिन राज्यों में कोरोनावायरस के संक्रमण की दर ज्यादा है, वहां से त्रिपुरा आने वाले सभी घरेलू यात्रियों को हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन और चुराईबाड़ी जांच द्वार पहुंचने पर अनिवार्य रूप से कोविड की जांच करानी होगी। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में मास्क लगाना जरूरी है। उनके मुताबिक सभी सार्वजनिक स्थलों पर स्क्रीनिंग की जाएगी।
 
अधिकारी ने बताया कि 14 अप्रैल से राज्य में कोविड के 10 नए मामले आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि 5 बिंदुओं वाली रणनीति पर ध्यान होना चाहिए और ये बिंदु क्रमश: जांच करना, पता लगाना, इलाज, टीकाकरण और कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने पहले एक परामर्श जारी कर लोगों से भीड़भाड़ से बचने को कहा है।
 
गौरतलब है कि भारत में 1 दिन में कोरोनावायरस संक्रमण के 10,542 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बुधवार को बढ़कर 4,48,45,401 हो गई, वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 63,562 पर पहुंच गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह 8 बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से 38 और मरीजों की मौत के बाद देश में कोरोनावायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 5,31,190 हो गई।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख