ramcharitmanas
✕

कोरोना संक्रमितों के मामले में दुनिया में नंबर 2 पर है भारत, जानिए क्या है टॉप 10 देशों का हाल

Updated: गुरुवार, 22 अप्रैल 2021 (14:56 IST)
वाशिंगटन/ रियो डि जेनेरो/ नई दिल्ली। विश्व में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम ही नहीं रही है। इस महामारी से दुनिया भर में अब तक 14.38 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं था 30.58 लाख से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।
 
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (CSSE) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14 करोड़ 38 लाख 63 हजार 870 हो गई, जबकि 30 लाख 58 हजार 640 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
 
दुनिया में कोरोना सबसे ज्यादा असर अमेरिका में देखा जा रहा है। दुनिया के इस सबसे शक्तिशाली देश में कोरोना की वजह से 3.18 करोड़ संक्रमित हो चुके हैं जबकि 5.69 लाख मरीजों की इस महामारी से मौत हो चुकी है।

ALSO READ: एक्सप्लेनर: भारत में कोरोना का डबल म्यूटैंट वैरियंट मचा रहा कोहराम,इम्युनिटी और वैक्सीन पर भी भारी !
कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है। यहां संक्रमितों अब तक 1,59,30,965 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। वहीं अब तक 1,84,657 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों के मामले में भारत चौथे स्थान पर है।
 
ब्राजील संक्रमितों के मामले में अब तीसरे स्थान पर है। देश में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और अभी तक इससे 1.41 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। 3.81 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील कोरोना से मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है।
 
संक्रमण के मामले में फ्रांस चौथे स्थान पर है जहां कोरोना वायरस से अब तक 54.36 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 1.02 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 46.73 लाख के पार पहुंच गई है और 1.04 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।
 
ब्रिटेन में कोरोना वायरस प्रभावितों की कुल संख्या 44.11 लाख से अधिक हो गई है और 1.27 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों के मामले में ब्रिटेन 5वें स्थान पर है। तुर्की में कोरोना वायरस से अब तक 44.46 लाख अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 36,975  लोगों की जान जा चुकी है।
 
इटली में संक्रमितों की संख्या 39.04 लाख हो गई है और 1.17 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से 34.46 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 77,364 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
कोरोना संक्रमण के मामले में जर्मनी 10वें स्थान पर है और यहां इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 32.22 लाख हो गई है और 80,938 लोगों की मौत हो चुकी है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख