Bhai Dooj
✕

COVID-19 : तीसरी लहर में बच्चों पर खतरे की आशंका के बीच राहतभरी खबर, टीके को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने दी बड़ी जानकारी

Updated: मंगलवार, 20 जुलाई 2021 (18:43 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस महामारी की तीसरी लहर में बच्चों को सबसे ज्यादा खतरा बताया जा रहा है। इस बीच सरकार ने मंगलवार को बताया कि देश की दो वैक्सीन निर्माता कंपनियां बच्चों के लिए कोविड रोधी टीकों का परीक्षण कर रही हैं और उम्मीद जतायी कि इन परीक्षणों के सफल होने पर बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने साथ में यह आश्वसन भी दिया कि कोरोनावायरस महामारी की पहली और दूसरी लहर के आंकड़ों को देखते हुए बच्चों को लेकर अधिक चिंता करने की जरूरत नहीं है।

फिर भी सरकार इस मामले में पूरी तैयारिया कर रही है। मंडाविया ने मंगलवार को राज्यसभा में कोविड-19 को लेकर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि लोग कह रहे हैं कि कोविड-19 की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए व्यवस्था की जानी चाहिए । उन्होंने कहा कि भारत की दो कंपनियां इस दिशा में काम कर रही है। जायडस कैडिला ने इसे लेकर परीक्षण शुरू कर दिया है।
ALSO READ: 21 राज्यों के 70 जिलों में सर्वे : Corona के खिलाफ दो-तिहाई भारतीयों में है Antibodies, देश में 4 टीकों का चल रहा है क्लीनिकल ट्रायल
उन्होंने बताया कि भारत बायोटैक कंपनी ने भी यह परीक्षण शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस बारे में अभी उन्हें यह अनौपचारिक रूप से सूचना मिली है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वह इन कंपनियों के साथ संपर्क में हैं। उन्होंने उम्मीद जतायी कि इन कंपनियों के टीकों के परीक्षण सफल होंगे ताकि देश के सभी बच्चों के टीकाकरण के लिए खुराक उपलब्ध हो सके।

उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस महामारी की पहली लहर में शून्य से दस वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों में इसके संक्रमण की दर 3.28 प्रतिशत थी। उन्होंने कहा कि दूसरी में लहर में यह दर 3.05 प्रतिशत थी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लोगों में महामारी की तीसरी लहर के दौरान बच्चों को लेकर विशेष चिंता है।
ALSO READ: ICMR का 4th Sero Survey : तीसरी लहर की आशंका के बीच 40 करोड़ लोगों को अभी भी Corona संक्रमण का खतरा
उन्होंने कहा कि यह चिंता होनी भी चाहिए और सरकार ऐसी किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए पूरी तैयारी भी कर रही है। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि यदि पहली और दूसरी लहर के आंकड़ों को देखा जाए तो अगली लहर में बच्चों को लेकर बहुत चिंता करने की जरूरत नहीं है। फिर भी सरकार सारी तैयारी कर रही है। (भाषा)

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, अब ऊखीमठ में होंगे दर्शन

LIVE: असम में बड़ा ट्रेन हादसा, 7 डिब्बे पटरी से उतरे

आसान नहीं है शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की राह

कंगना रनौत का बड़ा हमला, सोनिया गांधी की राजनीतिक एंट्री और मेनका गांधी को घर से निकालने पर उठाए सवाल

Top News 11 November: दुनिया के 100 प्रदूषित शहरों में 91 भारतीय शहर, माइक्रोसॉफ्ट ने एनवीडिया को पीछे छोड़ा

अगला लेख