biodatamaker

रूस की कोरोना वैक्सीन के ट्रायल में शामिल होना चाहते हैं राष्ट्रपति

Updated: मंगलवार, 11 अगस्त 2020 (14:16 IST)
फिलीपीन्स के राष्ट्रपति रोड्रिगो डुटेर्टे ने रूस कोरोनावायरस (Coronavirus) वैक्सीन के ट्रायल में शामिल होने की इच्छा जताई है। उन्होंने वैक्सीन बनाने में रूस द्वारा की जा रही कोशिशों की भी सराहना की है। 
 
हाल ही में आई कुछ खबरों के मुताबिक रूस जल्द ही वैक्सीन को लांच कर सकता है। रूस ने फिलीपीन्स को भी यह वैक्सीन उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है। अत: फिलीपीन्स में भी रूस की वैक्सीन का उत्पादन किया जा सकता है।
 
हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने रूस के वैक्सीन को लेकर आशंका जाहिर की थी और कहा था कि रूस जल्दबाजी में वैक्सीन ला रहा है। लेकिन, सोमवार देर रात डुटेर्टे ने टीवी पर कहा कि मैं राष्ट्रपति पुतिन से कहूंगा कि कोविड-19 (Covid-19) की लड़ाई में रूस के शोध पर मेरा पूरा भरोसा है। 
 
इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि रूस की वैक्सीन पहला प्रयोग उन पर किया जा सकता है। डुटेर्टे के कार्यालय ने भी कहा है कि फिलीपीन्स रूस की वैक्सीन के साथ खड़ा है।
 
उल्लेखनीय है कि फिलीपीन्स में करीब 1 लाख 40 हजार लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 2000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख