Daily Horoscope

देश के 736 जिलों में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन, जानिए क्या है सरकार का वैक्सीन पहुंचाने का प्लान...

Updated: शुक्रवार, 8 जनवरी 2021 (08:57 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना वैक्सीन को लोगों तक पहुंचाने की तैयारियां जोरों से चल रही है। शुक्रवार को देशभर के 736 जिलों में आज कोरोना के टीकाकरण अभियान का तीसरे चरण का ड्राई रन किया जाएगा।

ALSO READ: भोपाल को छोड़कर पूरे मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वैक्सीनेशन का ड्राई रन
इससे पहले दो चरणों में ड्राई रन करके कोरोना के टीकाकरण अभियान की तैयारियों का जायजा लिया गया है। ड्राई रन से टीकाकरण अभियान से जुडी चुनौतियों और बाधाओं का पता चल पाता है, जिससे उनसे निपटने के तरीके बनाये जा सकते हैं।
 
देश के 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 736 जिलों में यह ड्राई रन आठ जनवरी को होना है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में पांच जनवरी और हरियाणा के जिलों में सात जनवरी को ड्राई रन का आयोजन किया जा चुका है, इसीलिए इन जगहों पर आठ जनवरी को ड्राई रन नहीं होगा।
 
यहां होगा वैक्सीन का भंडारण : सरकारी सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुणे में वैक्सीन का मुख्य भंडारण केंद्र होगा और यहीं से वैक्सीन पूरे देश में 41 जगहों के लिए भेजी जायेगी।
 
इन 41 जगहों में चार प्राथमिक वैक्सीन स्टोर (जीएसएमडी) हैं, जो करनाल, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में हैं और 37 वैक्सीन केंद्र हैं। यहां वैक्सीन का भंड़ारण किया जाएगा और यहीं से वैक्सीन को विभिन्न जिलों में भेजा जाएगा। जिला स्तर से इन वैक्सीन को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा जाएगा।
 
उत्तर भारत के लिए दिल्ली और करनाल, पूर्वी भारत के लिए कोलकाता तथा दक्षिण पूर्वी भारत के लिए चेन्नई और हैदराबाद मिनी हब होंगे। कोलकाता पूर्वोत्तर भारत के लिए भी नोडल क्षेत्र होगा।
 
तमिलनाडु में टीकाकरण की तैयारियों का जायजा लेंगे हर्षवर्धन : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन तैयारियों का जायज़ा लेने और कोविड-19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास देखने के लिए शुक्रवार को तमिलनाडु जाएंगे। दोपहर में वह चेन्नई में अपोलो अस्पताल के निजी टीकाकरण केंद्र में जाएंगे। इससे पहले वह पेरीअमेत में जनरल मेडिकल स्टोर डिपो (जीएमएसडी) भी जाएंगे। यह देश में चार टीका भंडारण केंद्रों में से एक है। अन्य तीन मुंबई, कोलकाता और करनाल में हैं।
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख