Daily Horoscope
✕

राजस्थान में कोरोनावायरस संक्रमण के 339 नए मामले, 5 और मौत

Updated: गुरुवार, 23 जुलाई 2020 (14:18 IST)
जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से गुरुवार को 5 और मौत दर्ज की गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 588 हो गई है। इसके साथ ही 339 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 32673 हो गई जिनमें से 8587 रोगी उपचाराधीन हैं।
 
एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को पाली में दो, जालोर, जोधपुर व नागौर में एक-एक और संक्रमित की मौत दर्ज की गई। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 588 हो गई है।
 
जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 179 हो गई है जबकि जोधपुर में 74, भरतपुर में 46, कोटा में 30, अजमेर में 28, बीकानेर में 27, पाली में 24, नागौर में 21 धौलपुर में 15 व उदयपुर में 12 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 34 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।
 
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह साढ़े दस बजे तक राज्य में संक्रमण के 339 नए मामले सामने आए। इनमें जोधपुर में 105, अलवर में 92, जयपुर में 51, कोटा में 41, अजमेर में 30 नए मामले शामिल हैं। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

US मिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप का बड़ा झटका, 2 लाख भारतीय मूल के वोटर्स के नाम मतदाता सूची से बाहर

LIVE: रेजीनगर उपचुनाव में भाजपा की जीत

भोपाल में रेंट पर गरबा पार्टनर मिलने पर विवाद, हिंदू संगठनों ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

सर्दियों से पहले कश्मीरी कारीगर ने बनाई 2 विशालकाय कांगड़ियां, 60 साल पुरानी परंपरा को जीवित रखा

अहमदाबाद में नवरात्रि फूड स्टॉल के लिए FSSAI पंजीकरण अनिवार्य

अगला लेख