suvichar
✕

Covid 19 के सामुदायिक प्रसार का अनुमान लगाने के लिए 10 शहरों में होगा 'सेरोसर्वे'

Updated: मंगलवार, 26 मई 2020 (12:26 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के सामुदायिक प्रसार की व्यापकता का अनुमान लगाने के लिए कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित शहरों की सूची के शीर्ष 10 शहरों में 'सेरोसर्वे' किया जाएगा।
 
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और अन्य एजेंसियों के शोधकर्ताओं द्वारा तैयार किए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 60 जिलों में प्रति 1 लाख की आबादी पर सामने आए मामलों के तहत 4 स्तरों- शून्य, निम्न, मध्यम और उच्च के आधार पर यह सर्वेक्षण किया जाएगा।
ALSO READ: कोरोना वायरस: डॉक्टरों को कोविड-19 के इलाज से जुड़ा अहम सुराग मिला
'इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च' (आईजेएमआर) में समुदाय-आधारित निगरानी के इन दिशा-निर्देशों को रविवार को प्रकाशित किया गया। इन दिशा-निर्देशों को 'भारत में सार्स-सीओवी-2 संक्रमण प्रसार की प्रवृत्ति की निगरानी करने के लिए राष्ट्रीय सीरो-निगरानी : समुदाय-आधारित निगरानी के दिशा-निर्देश' शीर्षक से प्रकाशित किया गया।
 
कोविड-19 के सबसे अधिक मामलों के आधार पर सूची के शीर्ष 10 शहर मुंबई, दिल्ली, पुणे, अहमदाबाद, ठाणे, इंदौर, जयपुर, चेन्नई और सूरत आदि हैं। आईसीएमआर ने एक बयान में कहा कि घरेलू स्तर के 'क्रॉस-सेक्शनल' सर्वेक्षण में 24,000 वयस्कों को शामिल किया जाएगा जिनमें प्रत्येक स्तर के जिले होंगे, हर स्तर के 15 जिले इसमें होंगे। 'सेरो-सर्वे' में जिला स्तर पर सार्स-सीओवी2 के प्रसार पर नजर रखने के लिए लोगों के रक्त में से सीरम की जांच की जाती है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख