ramcharitmanas
✕

सिर्फ 36 मिनट में आ जाएगा कोविड 19 टेस्ट का नतीजा, वैज्ञानिकों ने विकसित की नई तकनीक

Updated: सोमवार, 27 जुलाई 2020 (15:04 IST)
सिंगापुर। सिंगापुर के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी तकनीक विकसित की है जिससे प्रयोगशाला में होने वाली कोविड-19 की जांच के नतीजे केवल 36 मिनट में ही आ जाएंगे। मौजूदा जांच प्रणाली में उच्च प्रशिक्षित तकनीकी कर्मचारियों की जरूरत होती है और नतीजे आने में कई घंटे लगते हैं।
ALSO READ: सोमवार को 3 हाईटेक Covid-19 टेस्ट लैब का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, रोजाना हो सकेगी 10 हजार सैम्पल की जांच
विश्वविद्यालय ने सोमवार को कहा कि नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (एनटीसी) के 'ली कॉंग चियान स्कूल ऑफ मेडिसिन' में वैज्ञानिकों द्वारा विकसित इस नई तकनीक में 'कोविड-19 की प्रयोगशाला जांच में लगने वाले समय और लागत में सुधार के तरीके' सुझाए गए हैं।
 
उसने कहा कि परीक्षण जिसे पोर्टेबल उपकरणों के साथ किया जा सकता है, उसे समुदाय में एक 'स्क्रीनिंग टूल' के रूप में भी तैनात किया जा सकता है। उसने कहा कि नई तकनीक से कोविड-19 की प्रयोगशाला जांच की रिपोर्ट 36 मिनट में आ सकती है।
ALSO READ: भारत में 1 दिन में Corona की रिकॉर्ड 4.2 लाख जांच, मृत्युदर में आई गिरावट
वर्तमान में कोविड-19 परीक्षण के लिए सबसे संवेदनशील तरीका 'पोलीमरेज़ चैन रिएक्शन (पीसीआर) नामक एक प्रयोगशाला तकनीक है जिसमें एक मशीन वायरल आनुवांशिक कणों को बार-बार कॉपी उसकी जांच करती है ताकि सार्स-सीओवी-2 वायरस के किसी भी लक्षण का पता लगाया जा सकता है। साथ ही आरएनए की जांच में सबसे अधिक समय लगता है जिसमें रोगी के नमूने में अन्य घटकों से आरएनए को अलग किया जाता है। इस प्रक्रिया में जिन रसायनों की आवश्यकता होती है उसकी आपूर्ति दुनिया में कम है।
 
'एनटीयू एलकेसीमेडिसन' द्वारा विकसित नई तकनीक कई चरणों को एक-दूसरे से जोड़ती है और इससे मरीज के नमूने की सीधी जांच की जा सकती है। ये नतीजे आने के समय को कम और आरएनए शोधन रसायनों की जरूरत को खत्म करती है। इस नई तकनीक की विस्तृत जानकारियों वैज्ञानिक पत्रिका 'जीन्स' में प्रकाशित की गई है। (भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)

CJP stir : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, अवैध हिरासत पर रोक और मेट्रो-इंटरनेट सेवाएं बहाल करने के निर्देश, केंद्र सरकार को नोटिस

Weather Alert : अक्टूबर में भी बारिश का कहर, यूपी-बिहार समेत 21 राज्यों में अलर्ट, 75 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

अगला लेख