ganesh chaturthi

देश में कोरोनावायरस के मामले बढ़कर 25 लाख पार, 49,000 से ज्यादा की मौत

Updated: शनिवार, 15 अगस्त 2020 (12:10 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण के शनिवार को 65,002 नए मामले सामने आने के बाद देश में इस वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 25 लाख के पार हो गई। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में 996 और लोगों की मौत हो जाने के कारण संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 49,036 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अब तक सामने आए संक्रमण के मामलों में से करीब 18 लाख लोग स्वस्थ हो चुके है और लोगों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 71.61 प्रतिशत हो गई है।

भारत में 7 अगस्त से रोजाना 60,000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। केवल 11 अगस्त को संक्रमण के 53,601 मामले सामने आए थे।

शनिवार सुबह आठ बजे जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या बढ़कर 25,26,192 हो गई है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में 996 और लोगों की मौत हो जाने के कारण मृतक संख्या बढ़कर 49,036 हो गई है। देश में संक्रमण से मृत्युदर गिरकर 1.94 प्रतिशत रह गई है।

देश में इस समय 6,68,220 संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है। यह संख्या कुल मामलों का 26.45 प्रतिशत है। इसके अलावा, 18,08,936 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR)के अनुसार 14 अगस्त तक कुल 2,85,63,095 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से शुक्रवार को एक दिन में सर्वाधिक 8,68,679 नमूनों की जांच की गई। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख