ramcharitmanas

लगातार 8वें दिन कोरोनावायरस संक्रमण के 50 हजार से ज्यादा मामले, मृत्यु दर गिरकर 2.07%

Updated: गुरुवार, 6 अगस्त 2020 (11:53 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 56,282 नए मामले सामने आने के बाद गुरुवार को कुल संक्रमितों की संख्या 19,64,536 हो गई। यह लगातार 8वां ऐसा दिन है जब संक्रमण के 50,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं।
 
देश में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्‍या तेजी से बढती जा रही है। संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 13,28,336 हो गई। रिकवरी दर 67% से अधिक हो गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में संक्रमण से कुल 904 लोगों की मौत हो गई, जिससे कुल मृतकों की संख्या 40,699 हो गई।
 
देश में 5,95,501 मरीजों का इलाज चल रहा है जो कि कुल मामलों का 30.31 फीसदी है। आंकड़ों के अनुसार मृत्यु दर गिरकर 2.07 फीसदी पर आ गई है।
 
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, गुरुवार रात तक 2,21,49,351 नमूनों की जांच हुई जिनमें से 6,64,949 नमूनों की जांच पांच अगस्त को की गई।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख