Hanuman Chalisa
✕

कोरोना को कंट्रोल करने के लिए पाकिस्तान ने लगाया ‘स्मार्ट लॉकडाउन’

Updated: गुरुवार, 18 मार्च 2021 (20:27 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कोरोनावायरस संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों में ‘स्मार्ट लॉकडाउन’ लगा दिया गया है। इसके साथ ही देश में संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।
 
स्मार्ट लॉकडाउन वाले इलाकों में सभी बाजार, शॉपिंग मॉल, कार्यालय और रेस्तरां बंद रहेंगे लेकिन सब्जी की दुकानें, अस्पताल, दवा की दुकानें, बेकरी, मांस और दूध की दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है।
 
पंजाब प्रांत के स्वास्थ्य मंत्री यास्मीन रशीद ने कहा कि गुजरात, सियालकोट और हाफिजाबाद में लॉकडाउन लगाया गया है। उन्होंने बताया कि गुजरात में 30 मार्च तक सियालकोट में 24 मार्च तक और हाफिजाबाद में 26 मार्च तक लॉकडाउन लागू रहेगा।
ALSO READ: सावधान ! Corona Vaccine के लिए अज्ञात लिंक पर भूलकर भी न करें रजिस्ट्रेशन, अन्यथा...
योजना मंत्री और महामारी के लिए राष्ट्रीय कमांड एवं नियंत्रण केंद्र के प्रमुख असद उमर ने चेतावनी दी है कि यदि मानक संचालन प्रक्रिया का पालन नहीं किया जाता है तो प्रतिबंध और कड़े किए जा सकते हैं।
 
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान में 3 महीने बाद गुरुवार को एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक 3,495 मामले सामने आए और कुल मामले बढ़कर 6,15,810 हो गए जिसके बाद हालिया प्रतिबंध लगाए गए हैं।
ALSO READ: COVID-19 : उज्जैन में रैली, जुलूस, गेर, फाग उत्सव, मिलन समारोह, प्रदर्शन, मेलों, धरने आदि पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किए आदेश
मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 61 और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 13,717 पर पहुंच गई। इसके साथ ही 2,062 अन्य मरीजों की हालत नाजुक है।
 
संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच चीन से भेजे गए ‘सिनोफार्म’ टीके की खेप बुधवार को पाकिस्तान पहुंची। पाकिस्तान के अधिकारियों ने पिछले सप्ताह कहा था कि देश महामारी की तीसरी लहर से जूझ रहा है। (भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

मस्जिद में छुपा था लश्कर कमांडर लतीफ भट, वीडियो कॉल पर सरेंडर की अपील ठुकराई; मुठभेड़ में ढेर

खतरनाक हुआ चक्रवात 'अकवान', समुद्र में उठेंगी 2 मीटर ऊंची लहरें; 2 लाख लोगों को सुरक्षित निकालने की तैयारी

LIVE: कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर आतंकी लतीफ भट ढेर

अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा दावा, गंभीर आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत

Top News 18 November: राहुल गांधी का दावा- आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत, अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला

अगला लेख