Hanuman Chalisa
✕

अब बेहतर महसूस कर रहे हैं अमिताभ बच्चन और अभिषेक, दोनों की हालत स्थिर

Updated: रविवार, 12 जुलाई 2020 (14:19 IST)
मुंबई। नानावटी अस्पताल के गहन देखभाल सेवा विभाग के निदेशक डॉ. अब्दुल समद अंसारी ने रविवार को बताया कि मेगास्टार अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन अब बेहतर महसूस कर रहे हैं।

अमिताभ और अभिषेक ने शनिवार को ट्वीट किया था कि वे कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं और अस्पताल के पृथक वार्ड में भर्ती हैं।

अंसारी ने रविवार को बताया कि दोनों अभिनेताओं की हालत स्थिर है। उन्होंने कहा, अमिताभ बच्चन और अभिषेक दोनों बेहतर महसूस कर रहे हैं। दोनों ने अच्छी नींद ली और नाश्ता किया। उनकी हालत स्थिर है।

शनिवार रात ट्वीट कर अभिषेक ने कहा था कि परिवार बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के संपर्क में है और वे उनके नियमों का पालन कर रहे हैं।

रविवार को नगर निकाय की एक टीम संक्रमण मुक्ति और संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के लिए बच्चन परिवार के बंगलों ‘जनक, जलसा और प्रतीक्षा’ में गई।

बीएमसी के एक सूत्र ने कहा, बीमएसी की एक टीम सैनिटाइजेशन और संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के लिए अमिताभ बच्चन के बंगलों- जनक, जलसा और प्रतीक्षा में मौजूद है।

बीएमसी के अनुसार शनिवार को मुंबई में कोरोनावायरस के मामले बढ़कर 91,457 हो गए। मुंबई में 22,779 लोग अब भी संक्रमित हैं और 50 दिनों में संक्रमण के मामलों की संख्या दोगुनी हो रही है। (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख