Daily Horoscope
✕

Covid-19 Alert : ताजमहल में बिना कोरोनावायरस टेस्ट पर्यटकों को नहीं मिलेगी एंट्री

Updated: गुरुवार, 22 दिसंबर 2022 (20:27 IST)
Covid-19 Testing : दुनियाभर में कोरोनावायरस के Omicron वेरिएंट के नए सबवेरिएंट BF7 के मामलों में तेजी के साथ बढ़ोतरी हो रही है। उत्तरप्रदेश सरकार भी इसे लेकर बैठकें कर रही है। इस बीच सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। ताजमहल को देखने देश और विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।
ALSO READ: Coronavirus in India : कोरोना पर PM की हाईलेवल मीटिंग, लोगों को दी मास्क पहनने की सलाह, जानिए बैठक की खास बातें
ऐसे में अब ताजमहल के परिसर में पर्यटकों की एंट्री कोविड टेस्टिंग के आधार पर ही दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार यहां घरेलू और विदेशी पर्यटकों की संख्या को देखते हुए यह अनिवार्य किया गया कि वे ताजमहल देखने आने से पहले कोविड टेस्टिंग कराएं। टेस्टिंग नहीं हुई होगी, तो उन्हें परिसर में एंट्री नहीं मिलेगी।
चीन में कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के नए सब-वेरिएंट BF-7 ने कोहराम मचाया है, जिसने भारत में भी दस्तक दे दी है। भारत में BF-7 वेरिएंट के 4 मामले आ चुके हैं।
ALSO READ: दिल्ली में नहीं BF.7 वैरिएंट, केजरीवाल बोले- कोरोना को लेकर हमारी तैयारी पूरी
कोरोना को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रिव्यू मीटिंग भी की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कल बुधवार को देश में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की और लोगों से अपील की कि वे कोविड अनुकूल व्यवहार करते हुए मास्क लगाएं और वैक्सीन लें।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार को पर्यावरणीय मंजूरी, 3,000 मीटर का होगा रनवे; बड़े विमानों की आवाजाही का रास्ता साफ

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

LIVE: सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को मिली राहत, ED की याचिका खारिज

कहां है चक्रवात अकवान, क्या है इसकी रफ्तार, आंध्र तट से कब टकराएगा?

अगला लेख