suvichar
✕

कोरोनावायरस Live Updates : भारत में कोरोना से हुईं 70 प्रतिशत मौतें 5 राज्यों में

Updated: सोमवार, 7 सितम्बर 2020 (15:22 IST)
दुनिया के कई देशों में कोरोना कहर बरपा रहा है। दुनियाभर में मौत का आंकड़ा 9 लाख के करीब पहुंच गया है। पूरी दुनिया में करीब पौने तीन करोड़ लोग कोरोनावायरस की चपेट में आ चुके हैं। कोरोना महामारी से करीब 1 करोड़ 93 लाख लोग स्वस्थ भी हुए हैं।

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 90,802 नए मामले सामने आए और 1,016 मौतें हुईं। देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 42,04,614 है। इसमें 8,82,542 सक्रिय मामले, 32,50,429 ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले और 71,642 मौतें शामिल हैं।

कोरोनावायरस से जुड़ा हर अपडेट 


01:39 PM, 7th Sep
भारत में कोरोनावायरस से हुई 70 प्रतिशत मौतें 5 राज्यों- महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, दिल्ली और आंध्रप्रदेश में हुईं हैं।

12:30 PM, 7th Sep
मध्यप्रदेश में खाद्य अधिकारी की मौत
मध्यप्रदेश के रीवा जिले में कोरोना वायरस ‘कोविड 19’ से संक्रमित एक खाद्य अधिकारी की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आरएस पांडेय ने आज बताया कि जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अधिकारी राजेंद्र सिंह ठाकुर की यहां के संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। उन्हें 23 अगस्त को कोरोना पॉजीटिव पाए जाने के बाद से इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। कल उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गयी और इलाज के दौरान उन्होंने देर रात्रि दमतोड दिया।

07:50 AM, 7th Sep
ब्राजील में कोरोना के 14,500 से अधिक नए मामले, 440 मौतें
ब्राजील में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 14,500 से अधिक नए मामले सामने आए हैं वहीं इस दौरान 447 मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रलाय ने बताया कि ब्राजील में कोरोना वायरस संक्रमण की संख्या 14,521 नए मामले आने के साथ 4,137,521 हो गई है। ब्राजील में कोरोना से हुई कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 126,650 हो गया है। यहां अबतक 33 लाख से अधिक कोरोना के मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।

07:43 AM, 7th Sep
ब्रिटेन में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 2988 नए मामले सामने आए हैं जोकि 22 मई को आए 3,287 मामलों के बाद अबतक की सर्वाधिक दैनिक वृद्धि दर्ज की गई है। स्वास्थ्य और सामाजिक देखभाल विभाग ने बताया कि कोरोना वायरस से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 347,152 हो गई है जबकि इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 41,551 पहुंच गई है। ब्रिटेन के राजनीतिक गलियारों में रविवार को प्रकाशित हुई आधिकारिक रिपोर्ट ने हलचल मचा दी जिसके मद्देनजर स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने स्वीकार किया कि “कोरोना के बढ़ते मामले, चितां का विषय हैं।”हैनकॉक ने कहा कि अधिकांश नए मामले युवाओं में पाए गए हैं और ऐसे में उनसे गुजारिश है कि वे अपने घर के बड़े बुजुर्गों को यह संक्रमण फैलने न दे।

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख