शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Covid-19 Live Updates : 22 August 2020
Written By
Last Updated : शनिवार, 22 अगस्त 2020 (16:28 IST)

कोरोनावायरस Live Updates: तेलंगाना में संक्रमण के मामले 1 लाख के पार

कोरोनावायरस Live Updates: तेलंगाना में संक्रमण के मामले 1 लाख के पार - Covid-19 Live Updates : 22 August 2020
जिनेवा। दुनियाभर में कोरोनावायरस का प्रकोप जारी है। दुनिया के 213 देशों में फैल चुके खतरनाक वायरस 'कोविड-19' का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। दुनियाभर में 2.30 करोड़ लोग इस वायरस की चपेट में हैं। 8 लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस बीमारी से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 1 करोड़ 56 लाख के पार पहुंच गया है।

भारत में कोरोनावायरस संक्रमण के 1 दिन में रिकॉर्ड 69,874 नए मामले सामने आए। संक्रमण के मामले बढ़कर 29,75,701 हुए। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में 6,97,330 लोगों का संक्रमण का उपचार चल रहा है वहीं 22,22,577 लोग अब तक ठीक हो गए हैं। भारत में संक्रमण से 1 दिन में 945 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 55,794 हुई। कोरोनावायरस से जुड़ा हर अपडेट-


04:28 PM, 22nd Aug
लद्दाख में कोविड-19 से एक और व्यक्ति की मौत हो गई जिससे केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 19 हो गई है। यह जानकारी शनिवार को अधिकारियों ने दी।

04:26 PM, 22nd Aug
तेलंगाना में कोरोनावायरस संक्रमण के 2,474 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1 लाख के पार चले गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

02:08 PM, 22nd Aug
पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 586 नए मामले सामने आए जिसके बाद शनिवार को देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,92,174 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार इस दौरान कोविड-19 के 10 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 6,231 पर पहुंच गई। सिंध में अब तक संक्रमण के 1,27,691 मामले सामने आ चुके हैं।
 
इसके अलावा पंजाब में 96,057, खैबर पख्तूनख्वा में 35,602, इस्लामाबाद में 15,472, बलूचिस्तान में 12,473, गिलगित बल्तिस्तान में 2,638 और पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर में 2,241 मामले सामने आ चुके हैं। देश में अब तक कोविड-19 के 2,75,317 मरीज ठीक हो चुके हैं और 731 मरीजों की हालत नाजुक है। पाकिस्तान में इस समय 10,626 मरीजों का इलाज चल रहा है।

02:06 PM, 22nd Aug
पुडुचेरी में शनिवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 520 नए मामले सामने आए और आठ लोगों की मौत हो गई जिसके बाद संघ शासित प्रदेश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 10,112 हो गई।

11:39 AM, 22nd Aug
दक्षिण कोरिया में पिछले लगातार 9 दिनों से कोरोनावायरस संक्रमण के मरीजों की संख्या तीन अंकों में आने के बाद सरकार अब देश में संपूर्ण लॉकडाउन घोषित करने पर विचार कर रही है। दक्षिण कोरिया में शनिवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 332 नए मामले सामने आए। दक्षिण कोरिया में कोरोनावायरस के मामले पिछले लगातार दो दिन से 300 से अधिक आ रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री चंग से क्यून ने बताया कि सरकार देशभर में लॉकडाउन को बढ़ाने पर विचार कर रही है। यह व्यवस्था अभी ग्रेटर सियोल क्षेत्र मे है जहां कोरोना वायरस संक्रमण दोबारा उभरा है। राजधानी में इस हफ्ते गिरजाघरों को बंद कर दिया गया और सामाजिक मेलजोल से दूरी के नियमों को और सख्त किया गया है। नाइट क्लब, बार, बुफे रेस्त्रां और साइबर कैफे को भी बंद कर दिया गया है तथा दर्शकों के बेसबॉल एवं सॉकर खेल देखने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।