biodatamaker
✕

कोरोनावायरस Live Updates : तेलंगाना में कोरोना संक्रमण के 2,137 नए मामले

Updated: रविवार, 20 सितम्बर 2020 (13:19 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (CoronaVirus) का कहर बढ़ता ही जा रहा है। देश में कोरोना (Corona) से संक्रमित मरीजों की संख्या जहां 54 लाख के आंकड़े को पार कर गई है, वहीं कोरोना महामारी से होने वाली मौत का आंकड़ा भी 86 हजार को पार कर चुका है। कोरोनावायरस से जुड़ी हर जानकारी...   

-कर्नाटक के चिकित्सा शिक्षा मंत्री के. सुधाकर ने शनिवार को कहा कि राज्य में कोविड-19 रोगियों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति की कोई कमी नहीं है।
-उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में 308 व्यक्तियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिससे यहां संक्रमितों की संख्या 16,415पर पहुंच गई।

-छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।
-पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है,‘‘मैंने कोरोना वायरस के शुरुआती लक्षण नज़र आने पर परीक्षण कराया था, जिसमें मेरी रिपोर्ट से संक्रमण सामने आयी है। मेरा निवेदन है कि विगत दिनों जो भी लोग मेरे संपर्क में आये हैं वह पृथक-वास में रहें तथा अपना कोविड-19 परीक्षण जरूर कराएं।'

-संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रविवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 809 नए मामलों की पुष्टि के बाद देश में संक्रमितों की संख्या 84,242 हो गई है।
-ब्राजील में एक दिन में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 33,057 नए मामले की पुष्टि हुई है और 739 लोगों की मौत हुई है।
-सिक्किम सरकार ने होटलों, पर्यटकों के स्थानीय लोगों के घरों में ठहरने और पर्यटन संबंधी अन्य सेवाओं को 10 अक्टूबर बहाल करने की अनुमति दे दी है। 

-भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की तरफ से रविवार को जारी आंकड़़ो में बताया गया कि देश में 19 सितंबर को कोरोना वायरस के एक दिन में रिकॉर्ड 12,06,806 नमूनों की जांच की गई और कुल परीक्षण का आंकड़ा 6,36,61,060 पर पहुंच गया।

-भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या 10,10,824 है, अब तक 43,03,043 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।
-भारत में एक दिन कोरोनावायरस संक्रमण के 92,605 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 54,00,619 हुई। संक्रमण से 1,133 लोगों की मौत से मृतक संख्या 86,752 हुई।

-देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने देश के विभिन्न शहरों में अपने परिसरों में 11 पृथकवास या एकांतवास केंद्र खोले हैं। ये केंद्र मुंबई, इंदौर और नागपुर जैसे शहरों में खोले गए हैं।

-फ्रांस में एक बार फिर बड़ी संख्या में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आए हैं। शनिवार को करीब 13,500 नए मामले सामने आए, अर्थव्यवस्था मंत्री ब्रुनो ली मेरी में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।

-स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 1,133 रोगियों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में 425, कर्नाटक में 114, उत्तर प्रदेश में 84, तमिलनाडु में 66, आंध्र प्रदेश में 58, पश्चिम बंगाल में 56, पंजाब में 49, मध्य प्रदेश में 42 और दिल्ली में 38 लोगों की जान चली गई।

-तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,137 नए मामले सामने आए हैं जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,71,306 हो गए हैं। वहीं, संक्रमण से आठ और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 1,033 हो गई है।
-कोविड-19 महामारी के बीच सोमवार से कर्नाटक विधानसभा का आठ दिवसीय मॉनसून सत्र शुरू होगा। राज्य के कई मंत्री और विधायक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं, लिहाजा सत्र के दौरान सुरक्षा इंतजामों और पाबंदियों का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
-मिजोरम में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के कम से कम 30 नए मामले सामने आए हैं जिनमें असम राइफल्स के 17 जवान भी शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,578 हो गई है।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

अगला लेख