• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Covid-19 killed 980 people in UK in one day
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020 (23:53 IST)

Covid-19 से ब्रिटेन में एक दिन में सर्वाधिक 980 लोगों की मौत

Covid-19 से ब्रिटेन में एक दिन में सर्वाधिक 980 लोगों की मौत - Covid-19 killed 980 people in UK in one day
लंदन। ब्रिटेन में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण से 980 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ब्रिटेन में एक दिन में हुई मौत का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।
 
इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 8 हजार हो गई है। इसके अलावा संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 65 हजार पर पहुंच चुकी है।
ब्रिटेन को उम्मीद, भारत से जल्द आएगी पैरासिटामॉल के 30 लाख पैकेट की पहली खेप : ब्रिटेन ने उम्मीद जताई कि भारत से पैरासिटामॉल दवा के 30 लाख पैकेट की पहली खेप 48 घंटे के भीतर देश में आ जाएगी। इसके लिए उसने भारत सरकार का आभार भी व्यक्त किया।
 
भारत ने कोरोना वायरस महामारी के बीच दवाओं के निर्यात पर पाबंदी लगा दी थी, जिसे हाल ही में हटा दिया गया है। विदेश एवं राष्ट्रमंडल मंत्रालय में दक्षिण एशिया तथा राष्ट्रमंडल मामलों के राज्यमंत्री लॉर्ड तारिक अहमद ने कहा, 'ब्रिटेन और भारत कोविड-19 खतरे से निपटने के लिये मिलकर काम कर रहे हैं। दवा भेजने के लिये मैं ब्रिटेन सरकार की ओर से भारत सरकार का आभार व्यक्त करता हूं।' उन्होंने कहा कि पानी का जहाज दवा लेकर रविवार तक यहां पहुंच जाएगा।
ये भी पढ़ें
Corona Live Update : पूरी दुनिया पर टूटा Corona का कहर, 1 लाख से ज्यादा लोगों की मौत