dharma sangrah
✕

24 घंटे में मिले 115 कोरोना मरीज, केंद्र सरकार ने 20 दिसंबर को बुलाई बैठक

Updated: मंगलवार, 19 दिसंबर 2023 (20:01 IST)
COVID-19 : Kerala reports 115 fresh cases : देश में एक बार फिर कोरोनावायरस को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। सरकार ने एडवाइजरी भी जारी कर दी है। केरल में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार केरल में पिछले 24 घंटों में 115 नए कोविड-19 संक्रमण सामने आए। इस बीच केंद्र सरकार ने 20 दिसंबर समीक्षा बैठक बुलाई है। अमेरिका, चीन और सिंगापुर जैसे देशों में बढ़ रहे कोविड मामलों के बाद भारत में भी वृद्धि देखी गई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया कुछ राज्यों में कोविड-19 सहित श्वसन संबंधी बीमारी के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर स्वास्थ्य सुविधाओं और सेवाओं की तैयारियों की 20 दिसंबर को समीक्षा करेंगे। 
 
उन्होंने कहा कि मांडविया सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों और अतिरिक्त मुख्य प्रमुख सचिवों (स्वास्थ्य) और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ डिजिटल तरीके से समीक्षा बैठक करेंगे।
 
सरकार ने सोमवार को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से श्वसन संबंधी बीमारी के मामलों में वृद्धि और देश में कोरोना वायरस के नए जेएन.1 स्वरूप (वैरिएंट) के पहले मामले का पता चलने के बीच निरंतर निगरानी बनाए रखने को कहा।
 
जेएन 1 वैरिएंट का पहला मामला : भारत का जेएन.1 स्वरूप का पहला मामला आठ दिसंबर को केरल में सामने आया। इससे पहले, तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले के एक यात्री को सिंगापुर में जेएन.1 स्वरूप से संक्रमित पाया गया।
 
सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय मंत्री कुछ राज्यों में हाल में इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (आईएलआई) और कोविड-19 सहित गंभीर श्वसन बीमारी (एसएआरआई) के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर स्वास्थ्य सुविधाओं और सेवाओं की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
 
वह चिकित्सकीय ऑक्सीजन, अस्पताल के बिस्तर, वेंटिलेटर, दवाओं, डायग्नोस्टिक्स समेत अन्य इंतजाम और निगरानी उपायों की स्थिति का भी जायजा लेंगे।
 
जारी हुई गाइडलाइन : केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सुधांश पंत ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे एक पत्र में देश में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि और जेएन.1 स्वरूप का पहला मामला सामने आने के मद्देनजर निरंतर निगरानी बनाए रखने को कहा।
 
पत्र में राज्यों से कहा गया है कि वे केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा कोविड​​-19 के लिए साझा की गई संशोधित निगरानी रणनीति को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करें।
 
कर्नाटक ने जारी की गाइडलाइन : कर्नाटक सरकार ने देश में वर्तमान कोविड-19 स्थिति और पड़ोसी राज्य केरल में कोरोना वायरस के उप-स्वरूप जेएन.1 के मामले पता चलने के बाद, इस महामारी से बचाव के लिए मंगलवार को दिशानिर्देश जारी किए।
 
कोविड-19 संबंधित दिशानिर्देशों में 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों, अन्य बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को घर से बाहर निकलने पर फेस मास्क पहनने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही इन्हें बंद स्थानों, कम हवा वाले स्थानों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने के लिए कहा गया है।
 
सरकार ने केरल और तमिलनाडु की सीमा से लगे जिलों में अधिकारियों को सतर्क रहने, पर्याप्त जांच करने तथा कोविड मामलों को समय पर सूचीबद्ध करने का निर्देश देते हुए एक परिपत्र भी जारी किया।
 
इसमें, देश में कोविड-19 के वर्तमान परिदृश्य, कोरोना वायरस के उप स्वरूप जेएन.1 के मामले सामने आने, सर्द मौसम और विशेष रूप से नए साल के उत्सव के दौरान बंद स्थानों में अपेक्षित भीड़ के संदर्भ में आम जनता को एहतियाती उपायों का पालन करने के लिए कहा गया है। यही सलाह कोविड-19 राज्य तकनीकी सलाहकार समिति (टीएसी) ने भी दी है।
 
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाओं के आयुक्त रणदीप डी. द्वारा जारी दिशानिर्देशों में कहा गया है, "60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के सभी बुजुर्ग, सहरुग्ण (विशेष रूप से गुर्दे, हृदय, यकृत की बीमारियों वाले), गर्भवती महिलाएं और स्तनपान कराने वाली माताएं जब भी बाहर जाएं तो फेस मास्क अवश्य पहनें और बंद स्थानों, कम हवादार स्थानों तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से जरूर बचें।’’
 
इसमें कहा गया है कि बुखार, खांसी, सर्दी और नाक बहने जैसे श्वसन संबंधी लक्षणों वाले सभी लोगों को शीघ्र चिकित्सा परामर्श लेना चाहिए और उन्हें फेस मास्क पहनना चाहिए।
 
परिपत्र के अनुसार, केरल में सामने आए कोविड 19 के मामलों को देखते हुए कर्नाटक में कुछ निवारक और जरूरी उपायों का पालन करना आवश्यक है। फिलहाल घबराने की या तुरंत प्रतिबंध लगाकर केरल और तमिलनाडु राज्यों की सीमा पर निगरानी बढ़ाने की जरूरत नहीं है।
 
इसमें कहा गया है, 'हालांकि, राज्य के केरल और तमिलनाडु से लगे सभी सीमावर्ती जिलों को सतर्क रहना होगा और पर्याप्त जांच तथा कोविड मामलों की समय पर सूचिबद्धता सुनिश्चित करनी होगी।'
 
भारत में 288 मामले : भारत में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 288 नए मामले सामने आए और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,970 हो गयी।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़कर 5,33,318 हो गयी है जबकि देश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 4.50 करोड़ (4,50,05,364) है।
 
आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,70,076 हो गयी है और स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। संक्रमण से जान गंवाने की दर 1.19 फीसदी है।
 
मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में अभी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत 220.67 करोड़ खुराक दी गई हैं। (इनपुट भाषा)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Rahul Gandhi : राहुल गांधी की प्रदर्शन के दौरान खरीदारी की अपील, INDIA Bloc Rally में क्यों शामिल नहीं हो रही CJP, दीपके ने बताया कारण

Panchkula School : तीसरी क्लास का बच्चा बना 'हैवान', पंचकूला स्कूल में 6 साल की बच्ची को लात-घूंसे बरसाने के बाद मारी ईंटें, CCTV में कैद घटना कैद हुई खौफनाक घटना

उत्तराखंड के युवाओं को CM धामी की बड़ी सौगात, PRD जवानों का बढ़ेगा मानदेय, हर ग्राम पंचायत में बनेगा खेल क्लब

UP के कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में बदली बेटियों की जिंदगी, 72 हजार से बढ़कर 88 हजार के पार पहुंचा नामांकन

UP की 1.38 करोड़ ग्रामीण महिलाओं को मिला आर्थिक संबल, स्वयं सहायता समूहों को 11,378 करोड़ रुपये का ऋण

अगला लेख