सम्बंधित जानकारी
- कश्मीर में बर्फबारी, इन राज्यों में कोहरे ने बढ़ाई परेशानी
- सिंगापुर में कहर ढा रहा कोरोना का नया वैरिएंट JN.1, अब केरल की महिला में मिला संक्रमण
- केरल अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में कुल 67 फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग
- केरल का हादिया केस और कथित 'लव जिहाद' का मामला फिर चर्चा में क्यों है?
- 'आईएफएफके' में सात ऑस्कर विजेता फिल्मों सहित दिखाई जाएंगी 67 फिल्में
Covid New Variant : Coronavirus के नए वैरिएंट से मचा हड़कंप, केरल में 2 लोगों की मौत
Covid New Variant: भारत में कोरोनावायरस से मौत की खबर सामने आ रही है। केरल में 8 दिसंबर को कोविड-19 के उप-स्वरूप जेएन.1 का एक मामला सामने आया। इस बीच मीडिया में खबरें हैं कि केरल में कोरोना से 2 लोगों की मौत हो गई है। मीडिया खबरों के अनुसार इस सब वैरिएंट ने 79 साल की बुजुर्ग महिला को अपनी चपेट में ले लिया था, जो इलाज के बाद ठीक बताई जा रही है।
केरल के कन्नूर में कोरोना के कारण 80 साल के बुजुर्ग की मौत की खबर सामने आई है। 79 साल की बुजुर्ग महिला में नए सब वैरिएंट की खबर मिलते ही पड़ोसी राज्य अलर्ट मोड पर आ गए हैं।
मीडिया खबरों के मुताबिक केरल के कन्नूर में वृद्ध की कोरोना से मौत का मामला सामने आया है। कोरोना से संक्रमित व्यक्ति की पहचान अब्दुल्ला कन्नूर जिले के पनूर नगर पालिका के वार्ड-1 निवासी के रूप में हुई है। खबरों के मुताबिक मृतक अब्दुल्ला को खांसी और सांस लेने में परेशानी हो गई थी।
