biodatamaker
✕

24 घंटे में मिले 5,233 नए कोरोना मरीज, 7 दिन में 29 हजार से ज्यादा संक्रमित

Updated: बुधवार, 8 जून 2022 (11:10 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में 5,233 लोग के कोरोना वायरस से संक्रमित हुए, 3,345 व्यक्ति कोविड से स्वस्थ हुए जबकि 7 लोगों की महामारी से मौत हो गई। पिछले 7‍ दिन में कोरोना के 29,319 मामले सामने आए। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 29 हजार के करीब पहुंच गई।
 
इससे पहले मंगलवार को देश में 3,714 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। आज कोरोना मरीजों की संख्या में करीब 41 फीसदी का उछाल देखा गया। देश में सबसे ज्यादा नए मामले महाराष्‍ट्र में सामने आए। यहां पिछले 24 घंटे में 1,881 मरीज मिले। केरल में भी 1,494 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 450 नए मरीज मिले। कर्नाटक में 348 और हरियाणा में 247 नए कोरोना मरीज पाए गए। 
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस से अब तक कुल 4 करोड़ 31 लाख 90 हजार 282 संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4 करोड़ 26 लाख 36 हजार 710 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, 5 लाख 24 हजार 715 लोगों की मौत हो गई और 28,857 मरीजों का इलाज चल रह है।  
 
दैनिक संक्रमण दर 1.67 प्रतिशत है जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.12 प्रतिशत दर्ज की गई। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.72 प्रतिशत है। 0.07 प्रतिशत मरीजों का इलाज चल रहा है। है। मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है।
 
Koo App
महाराष्ट्र में कोरोना का हाल : महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,881 नए मामले सामने आए, राज्य में अब तक इस बीमारी से 78,96,114 लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं 1,47,866 लोगों की मौत हो चुकी हैं। पिछले 24 घंटों में 878 मरीज स्वस्थ हुए। महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 77,39,816 हो गई है। राज्य में रिकवरी दर 98.02 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.87 प्रतिशत हैं।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

साइक्लोन अर्णब के बाद फिर नया सिस्टम एक्टिव, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

कर्नाटक में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध, 8 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

अगला लेख