biodatamaker

कोरोना ने फिर डराया, 122 दिन बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 1 लाख पार

Updated: गुरुवार, 30 जून 2022 (12:15 IST)
नई‍ दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 18,000 से अधिक नए मामले आने से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 4 करोड़ 34 लाख 52 हजार 164 हो गई है। वहीं 122 दिनों बाद एक्टिव मरीजों की संख्या फिर से एक लाख के पार चली गई है। जून के 29 दिनों में 2 लाख 80 हजार 764 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हुए।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोविड-19 के कुल 18,819 नए मामले आए जबकि 39 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5,25,116 पर पहुंच गयी है।
 
आंकड़ों के अनुसार, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 04 हजार 555 पर पहुंच गई, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.24 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.55 प्रतिशत है। 24 घंटों में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 4,953 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है।
 
मंत्रालय के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 4.16 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 3.72 प्रतिशत दर्ज की गई। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,28,22,493 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.21 फीसदी है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 197.61 करोड़ खुराकें दी जा चुकी है।
 
Koo App
आंकड़ों के मुताबिक, देश में जिन 39 और मरीजों ने जान गंवाई है उनमें से 17 केरल के थे। महाराष्ट्र में सात, उत्तर प्रदेश में चार, पंजाब में तीन, हरियाणा, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में दो-दो तथा दिल्ली तथा सिक्किम में एक-एक मरीज की मौत हुई।
 
इस महामारी से अभी तक 5,25,116 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से 1,47,922 की मौत महाराष्ट्र में, 69,993 की केरल में, 40,117 की कर्नाटक में, 38,026 की तमिलनाडु में, 26,261 की दिल्ली में, 23,538 की उत्तर प्रदेश में और 21,218 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में हुई।

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

भारत-इटली संबंधों पर सरकार का जोर, राहुल गांधी के 'मेलोनी' तंज के बाद MEA ने कहा- कूटनीतिक संवाद में सम्मान जरूरी

CM मोहन यादव का ताबड़तोड़ एक्शन, लापरवाही पर 1 तहसीलदार, 2 पटवारी समेत 7 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड

Rahul Gandhi : मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था, राहुल गांधी के बयान पर मचा सियासी बवाल, विशेषाधिकार समिति का नोटिस

CM योगी पहुंचे अयोध्या, महंत रामचंद्र दास परमहंस को 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, विपक्ष पर साधा निशाना

President Droupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, पेपर लीक पर लगेगी लगाम, परीक्षा व्यवस्था होगी पारदर्शी और भरोसेमंद

अगला लेख