biodatamaker
✕

कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता, लगातार चौथे दिन 20,000 से ज्यादा नए संक्रमित, करीब 200 करोड़ डोज ने दी राहत

Updated: रविवार, 17 जुलाई 2022 (15:08 IST)
नई‍ दिल्ली। भारत में लगातार 4 दिन से कोविड-19 के 20,000 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। जुलाई के पहले 16 दिन में 2 लाख 98 हजार 382 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। संक्रमित लोगों की कुल संख्या 4 करोड़ 37 लाख 50 हजार 599 हो गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1.43 लाख से ऊपर पहुंच गई। देश में लोगों को अब तक करीब 200 करोड़ कोरोना वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है।
 
देश में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज केरल बंगाल में सामने आए। यहां 2871 नए मरीज मिले हैं। पश्चिम बंगाल में 2,839, महाराष्‍ट्र में 2,382, तमिलनाडु में 2,340, कर्नाटक में 1,374 और ओडिशा में 1,065 कोरोना संक्रमित पाए गए।  
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोविड-19 के कुल 20,528 नए मामले आए जबकि 49 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5 लाख 25 हजार 709 पर पहुंच गई। मृत्यु दर 1.20 फीसदी है।
 
आंकड़ों के अनुसार, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 43 हजार 449 पर पहुंच गई, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.33 प्रतिशत है। 24 घंटों में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,689 की बढ़ोतरी दिखाई दी।
पिछले 24 घंटे में 17 हजार 790 लोगों ने महामारी को मात दी। अब तक 4 करोड़ 30 लाख 81 हजार 441 लोग कोरोनावायरस से स्वस्थ हो चुके हैं। कोविड-19 के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.47 प्रतिशत है।
 
अब तक देश में कुल 199.98 करोड़ करोना वैक्सीन दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 22 लाख 93 हजार 627 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख