dharma sangrah
✕

कोरोना की रफ्तार ने डराया, 24 घंटे में 12,213 नए संक्रमित, 6 दिन में 5 बार 8,000 से ज्यादा मामले

Updated: गुरुवार, 16 जून 2022 (12:15 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में 12,213 लोग के कोरोना वायरस से संक्रमित हुए, 7,624 व्यक्तियों ने कोरोना से हराया, महामारी से 11 लोगों की मौत हो गई। देश में पिछले 15 दिनों में 78 हजार 608 लोग महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 58 हजार के पार पहुंच गई। पिछले 6 दिन में 5 बार देश में 8,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस से अब तक कुल 4 करोड़ 32 लाख 57 हजार 730 संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4 करोड़ 26 लाख 74 हजार 712 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, 5 लाख 24 हजार 803 लोगों की मौत हो गई और 58 हजार 215 का इलाज चल रहा है। 
 
दैनिक संक्रमण दर 2.35 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 2.38 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.67 प्रतिशत है। 0.12 प्रतिशत मरीजों का इलाज चल रहा है। है। मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है।
 
देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 195.67 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटों में 15 लाख 21 हजार 942 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।
 
महाराष्‍ट्र में 4 हजार से ज्यादा मामले: महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,024 नए मामले दर्ज किए गए, 3,028 मरीजों ने कोरोना को मात दी। इस दौरान दो की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 79,19,412 तक पहुंच गई। इनमें से 77 लाख 52 हजार 304 लोग स्वस्थ हो गए और 1 लाख 47 हजार 877 लोग मारे गए।
 
दिल्ली में रफ्तार ने डराया : राजधानी दिल्ली में कोरोना की बढ़ती रफ्तार डराने लगी है। पिछले 24 घंटों में 1,375 नए कोरोना के मरीज मिले हैं, वहीं पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से ज्यादा हो गया है। एक्टिव केस की संख्या 3,643 हो चुकी है। 
 
इन 3 राज्यों में भी कोरोना से बुरा हाल : केरल, कर्नाटक, हरियाणा में भी 500 से ज्यादा नए मामले सामने आए। केरल में 1 दिन में 3,488 नए कोरोना संक्रमित मिले तो कर्नाटक में 648 लोग कोरोना का शिकार हुए। हरियाणा में 596 नए कोरोना संक्रमित मिले। 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

Yogi Adityanath : सपा के रोड शो में मासूम की हत्या, कई पीढ़ियां याद रखेंगी सजा, गोरखपुर में अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

रोड शो में बच्‍चे की मौत पर सियासी बवाल, सीएम योगी का अखिलेश पर वार, सपा ने किया बीजेपी पर पलटवार

अगला लेख