Hanuman Chalisa
✕

कोरोना ने बढ़ाई चिंता, लगातार दूसरे दिन में मिले 20,000 से ज्यादा मरीज, आज से फ्री में लगेगा बूस्टर डोज

Updated: शुक्रवार, 15 जुलाई 2022 (14:14 IST)
नई‍ दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 20,000 से ज्यादा मरीज मिले हैं। जुलाई के पहले 14 दिन में 2 लाख 57 हजार 810 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। संक्रमित लोगों की कुल संख्या 4 करोड़ 37 लाख 10 हजार 027 हो गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1.39 लाख से ऊपर पहुंच गई। इस बीच मोदी सरकार आज से 18 साल से ऊपर के लोगों को कोरोना वैक्सीन का बूस्टर डोज मुफ्त में लगाने जा रही है।
 
देश में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज केरल में सामने आए। यहां 3,237 नए मरीज मिले हैं। पश्चिम बंगाल में 3,029, महाराष्‍ट्र में 2,229, तमिलनाडु में 2,283 और कर्नाटक में 1,209 कोरोना संक्रमित पाए गए।  
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोविड-19 के कुल 20,038 नए मामले आए जबकि 38 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5 लाख 25 हजार 604 पर पहुंच गई। मृत्यु दर 1.20 फीसदी है।
 
आंकड़ों के अनुसार, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 39 हजार 073 पर पहुंच गई, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.31 प्रतिशत है। 24 घंटों में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2997 की बढ़ोतरी दिखाई दी।
 
पिछले 24 घंटे में 16 हजार 994 लोगों ने महामारी को मात दी। अब तक 4 करोड़ 30 लाख 28 हजार 356 लोग कोरोनावायरस से स्वस्थ हो चुके हैं। कोविड-19 के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.49 प्रतिशत है।
 
Koo App
अब तक देश में कुल 199.47 करोड़ करोना वैक्सीन दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 18 लाख 92 हजार 969 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख