Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता, 24 घंटे में मिले 20,000 से ज्यादा मरीज, संक्रमण दर बढ़कर 5.10 हुई

गुरुवार, 14 जुलाई 2022 (09:28 IST)
नई‍ दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 20,000 से ज्यादा मरीज मिले हैं। जुलाई के पहले 13 दिन में 2 लाख 37 हजार 772 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। संक्रमित लोगों की कुल संख्या 4 करोड़ 36 लाख 89 हजार 989 हो गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1.36 लाख से ऊपर पहुंच गई। कोरोना की डेली पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 5.10 हो गई।
 
देश में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज केरल में सामने आए। यहां 3,545 नए मरीज मिले हैं। पश्चिम बंगाल में 2,979, महाराष्‍ट्र में 2,575, तमिलनाडु में 2,269 और कर्नाटक में 1,231 कोरोना संक्रमित पाए गए।  
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोविड-19 के कुल 20,139 नए मामले आए जबकि 38 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5 लाख 25 हजार 557 पर पहुंच गई। मृत्यु दर 1.20 फीसदी है।
 
आंकड़ों के अनुसार, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 36 हजार 076 पर पहुंच गई, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.31 प्रतिशत है। 24 घंटों में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 3619 की बढ़ोतरी दिखाई दी।
 
Koo App
पिछले 24 घंटे में 16 हजार 482 लोगों ने महामारी को मात दी। अब तक 4 करोड़ 30 लाख 28 हजार 356 लोग कोरोनावायरस से स्वस्थ हो चुके हैं। कोविड-19 के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.49 प्रतिशत है।
 
अब तक देश में कुल 199.27 करोड़ करोना वैक्सीन दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 13 लाख 44 हजार 714 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा यूपी, लक्ष्य का 82.69 फीसदी कार्य हुआ पूरा

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को मिली धमकी, आरोपी के IP एड्रेस की हुई पहचान, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

योगी सरकार का बड़ा अभियान, विद्यालयों में होगा सर्वांगीण विकास कार्यक्रम, डिजिटल शिक्षा पर रहेगा जोर

जम्मू कश्मीर में 'किताब जेहाद' के आरोप में 8 सस्पेंड, सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरी से हटाई विवादित किताब, लेखक व प्रकाशक हुए ब्लैकलिस्ट

कहां गई 5 करोड़ की 'सोने की रामचरितमानस'? 'महाग्रंथ' गायब होने पर अयोध्या में बवाल, केजरीवाल ने कहा- महापाप

अगला लेख