dharma sangrah

कोरोना से 24 घंटे में 14,092 संक्रमित, 16,454 ने दी महामारी को मात

Updated: रविवार, 14 अगस्त 2022 (11:06 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 14,092 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,42,53,464 पर पहुंच गई है जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 1,16,861 रह गई है। पिछले 24 घंटे में 16,454 ने महामारी को मात दी।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आंकड़ों के अनुसार, 41 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5,27,037 हो गई है। इनमें केरल द्वारा पुनर्मिलान किए गए मौत के 12 मामले भी शामिल हैं।
 
आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.26 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.54 प्रतिशत है। कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में बीते 24 घंटों में 2,403 की कमी दर्ज की गई है।
 
मंत्रालय के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 3.69 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 4.57 प्रतिशत दर्ज की गई। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,36,09,566 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 207.99 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।
 
देश में जिन 29 और मरीजों की मौत हुई है, उनमें से दिल्ली में 9, कर्नाटक में 5, गुजरात तथा पश्चिम बंगाल में 3-3, उत्तर प्रदेश में 2, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, मिजोरम, पंजाब और उत्तराखंड में 1-1 मरीज की मौत हुई।
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख