Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

3 दिन बाद कोरोना केे 20,000 से कम मामले, 39 मरीजों की मौत

रविवार, 31 जुलाई 2022 (10:46 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 19,673 नए मामले सामने आए के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,40,19,811 हो गई। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या 1,43,676 हो गई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में संक्रमण से 39 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,26,357 हो गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 292 का इजाफा हुआ है।
 
बीमारी से अब तक जितने लोग स्वस्थ हुए हैं उनकी संख्या बढ़कर 4,33,49,778 हो गई है और मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 4.96 प्रतिशत है और साप्ताहिक संक्रमण दर 4.88 प्रतिशत है।
 
मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 204.25 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

देश भर में बीमारी के कारण जिन 39 मरीजों की मौत हुई है उनमें से पश्चिम बंगाल से 7, महाराष्ट्र से 4, दिल्ली से 3, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब और उत्तर प्रदेश से 2-2 मरीज तथा असम, गोवा, कर्नाटक, नगालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा और उत्तराखंड से 1-1 मरीज ने दम तोड़ा है।
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख से अधिक हो गई थी। 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

जम्मू कश्मीर में 'किताब जेहाद' के आरोप में 8 सस्पेंड, सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरी से हटाई विवादित किताब, लेखक व प्रकाशक हुए ब्लैकलिस्ट

कहां गई 5 करोड़ की 'सोने की रामचरितमानस'? 'महाग्रंथ' गायब होने पर अयोध्या में बवाल, केजरीवाल ने कहा- महापाप

एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती, स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर क्‍या बोले डॉक्टर?

वीर भारत न्यास जमीन विवाद मामले में बढ़ी जीतू पटवारी की मुश्किलें, श्रीराम तिवारी ने भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस

योगी सरकार की मुफ्त आईएएस-पीसीएस आवासीय कोचिंग योजना बनी युवाओं की उम्मीद

अगला लेख