ramcharitmanas

एक माह में तीसरी बार 20 हजार से कम नए मामले, 98 लाख से ज्यादा संक्रमण मुक्त

Updated: मंगलवार, 29 दिसंबर 2020 (11:23 IST)
नई दिल्ली। भारत में इस महीने तीसरी बार कोविड-19 के एक दिन में 20 हजार से कम नए मामले सामने आने से देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,02,24,303 हो गए, जिनमें से 98 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कुल 16,432 नए मामले सामने आए, जो पिछले छह महीने में इस अवधि में सामने आए सबसे कम मामले है। वहीं 252 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,48,153 हो गई।
 
आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 98,07,569 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 95.92 हो गई है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।
 
देश में लगातार 8वें तीन उपचाराधीन लोगों की संख्या तीन लाख से कम है। अभी 2,68,581 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 2.63 प्रतिशत है।
 
भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख के पार चली गई थी।
 
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार चले गए थे।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (ICMR) के अनुसार 28 दिसंबर तक कुल 16,98,01,749 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 9,83,695 नमूनों की जांच सोमवार को की गई। (भाषा) 

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

BRICS Summit 2026: पुतिन-जिनपिंग के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा घेरा, 4 लेयर सिक्योरिटी और हाई अलर्ट पर पूरे रूट

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

अखिलेश यादव पर BJP का बड़ा हमला, PDA से लेकर रैली रद्द होने तक साधा निशाना, भूपेंद्र चौधरी ने लगाए ये आरोप

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी बनाने में जुटे जनप्रतिनिधि, CM योगी ने दिए ये बड़े निर्देश

CM Dashboard Ranking में फिर शाहजहांपुर नंबर-1, रामपुर दूसरे और बरेली तीसरे स्थान पर

अगला लेख