shradh paksha
✕

Covid-19 : देश में पिछले 24 घंटे में Corona Virus से 7 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 2700 के पार, 4 नए वैरिएंट मिले

भारत के कई राज्यों में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बीच देश में 4 नए वैरिएंट मिले हैं।

Updated: शनिवार, 31 मई 2025 (17:08 IST)
covid-19 cases in india : देश में कोरोना वायरस (Corona Virus) का कहर फिर शुरू हो गया है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस ने 7 लोगों की जान ले ली है। संक्रमित मरीजों की संख्या भी 2700 के पार पहुंच गई है। केरल कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले मिले हैं। यहां कुल नए संक्रमितों की संख्या 1147 हो गई है। यह आंकड़ा देश में सबसे अधिक है। महाराष्ट्र 424 केस के साथ दूसरे नंबर पर है। भारत के कई राज्यों में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बीच देश में 4 नए वैरिएंट मिले हैं।
ALSO READ: दिल्ली में कोरोना से पहली मौत, 294 एक्टिव केसेस
दिल्ली में कोरोना से मौत, कर्नाटक में नया सर्कुलर 
देश में 24 घंटे में कोरोनावायरस से 7 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में 2, पंजाब, दिल्ली, तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात में 1-1 लोगों की मौत की खबर है। दिल्ली में कोरोना संक्रमण की वजह से एक 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दिल्ली में कोरोना से जिस मरीज की मौत हुई है वह पहले से कई बीमारी से पीड़ित था। कर्नाटक सरकार ने राज्य में बढ़ते कोरोना केसों को देखते हुए नया सर्कुलर जारी किया है। इसमें माता-पिता से अपील की है कि अगर बच्चों में सर्दी, खांसी, बुखार या कोविड जैसे लक्षण हों तो उन्हें स्कूल न भेजें। 
 
महाराष्ट्र में 9000 से ज्यादा टेस्ट 
महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड के 84 नए मामले सामने आए जबकि मुंबई में जनवरी 2025 से अब तक कुल 681 केस मिले हैं। जनवरी से अब तक राज्य में 9592 कोविड-19 टेस्ट किए गए। वहीं, जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को कोविड-19 के दो मामले सामने आए थे। दोनों मरीज केरल के रहने वाले हैं और श्रीनगर के गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं। इनपुट एजेंसियां Edited by: Sudhir Sharma

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख