Daily Horoscope

भारत में 1 दिन में करीब 10 लाख Corona टेस्ट

Updated: सोमवार, 12 अक्टूबर 2020 (12:36 IST)
नई दिल्ली। देश में 11 अक्टूबर को करीब 10 लाख कोरोनावायरस (Coronavirus) के नमूनों की जांच की गई। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की तरफ से सोमवार को जारी आंकड़ों में बताया गया कि देश में 11 अक्टूबर को कोरोनावायरस नमूनों की जांच नौ लाख 94 हजार 851 रही और कुल आंकड़ा आठ करोड़ 78 लाख 72 हजार 93 पर पहुंच गया।
ALSO READ: Covid 19: दिल्ली में 2780 नए मामले, रिकवरी रेट 91 प्रतिशत के पार पहुंचा
कोरोना वायरस के बड़े स्तर पर फैलाव की रोकथाम के लिए देश में दिन प्रतिदिन इसकी अधिक से अधिक जांच की मुहिम में 24 सिंतबर को एक रोज में रिकॉर्ड 14 लाख 92 हजार 409 नमूनों की जांच की गई थी।
 
देश में वैश्विक महामारी कोविड-19 के भयावह रूप के बीच राहत यह है कि पिछले तीन सप्ताह से लगातार नए मामलों के मुकाबले कोरोना वायरस को मात देने वालों की संख्या अधिक रही है और इसमें लगातार इजाफा होने से सक्रिय मामलों की संख्या घट रही है।
 
देश में सोमवार को जारी कोरोना वायरस के आंकड़ों में कुल संक्रमित 71 लाख 20 हजार 539 हो गए हैं। इसमें 61 लाख 49 हजार 536 ने इस जानलेवा संक्रमण से उबर चुके हैं, जबकि 8 लाख 61 हजार 853 अभी इससे ग्रसित हैं।
 
वायरस एक लाख नौ हजार 150 मरीजों की जान भी ले चुका है। देश में कोरोना वायरस का पहला मामला इस वर्ष 30 जनवरी को सामने आया था।

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

BRICS Summit : भारत ने दुनिया को दिया सहयोग का नया मॉडल, PM मोदी ने बताए 4 बड़े स्तंभ

Weather Alert : गुजरात में बारिश का रेड अलर्ट, MP समेत 4 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, आंधी-तूफान का भी खतरा

BRICS at Bharat Mandapam : ब्रिक्स डिनर में भारतीय स्वाद के साथ गूंजा किशोर कुमार का गाना, मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम ने ‘ख्वाब हो तुम या…’ गाकर जीता दिल

Gujarat के सुशासन के 5 साल, CM भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में डेटा सेंटर हब बनने की ओर तेज कदम, निवेश से बदल रही तस्वीर

मोदी के साथ न सत्ता की वंश परंपरा थी न ही विरासत, संघर्ष से बनाई पहचान : CM योगी

अगला लेख