dharma sangrah

गुजरात में COVID-19 अस्पताल में लगी आग, मरीजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

Updated: बुधवार, 12 अगस्त 2020 (19:10 IST)
सांकेतिक फोटो
बोदेली। गुजरात के छोटा उदयपुर जिले के बोदेली शहर में 2 मंजिला अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में बुधवार सुबह आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बोदेली ढोकलिया पब्लिक हॉस्पिटल की दूसरी मंजिल पर लगी इस आग में कोई हताहत नहीं हुआ। वार्ड में इलाज करा रहे कोविड-19 के 10 रोगियों को अस्पताल की निचली मंजिल पर स्थानांतरित कर दिया गया और उनमें से कुछ को बाद में दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेश चौधरी ने कहा, बुधवार सुबह कोविड​​-19 वार्ड के स्विच बोर्ड में शॉर्ट-सर्किट के बाद आग लग गई। कर्मचारियों ने अग्निशामक की मदद से आग पर काबू पाया गया।उन्होंने कहा, एहतियात के तौर पर, कर्मचारियों ने सभी 10 मरीजों को निचली मंजिल पर भेज दिया।

चौधरी ने कहा कि बाद में तीन मरीजों को कोरोनावायरस की जांच में संक्रमित नहीं पाए जाने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई जबकि सात रोगियों को छोटा उदयपुर शहर के अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया।अस्पताल की दूसरी मंजिल को एक कोविड-19 वार्ड में परिवर्तित कर दिया गया था।

चौधरी ने कहा, आग मामूली थी और हादसे में किसी व्यक्ति या संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा। दूसरी मंजिल पर बिजली के तारों की जांच करने और बदलने में समय लगेगा। इसलिए हमने कोरोनावायरस रोगियों को कहीं और स्थानांतरित करने का फैसला किया है।

सात मरीजों में से दो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि पांच को छोटा उदयपुर शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्थापित कोविड देखभाल केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया। छह अगस्त को अहमदाबाद के एक अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में आग लगने से आठ कोविड रोगियों की मौत हो गई थी।
घटना के बाद, राज्य सरकार ने ऐसी त्रासदी की पुनरावृत्ति से बचने के लिए राज्य के सभी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा जांच का आदेश दिया था।(भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

सैनिक कल्याण में धामी सरकार का बड़ा मॉडल, अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला उत्तराखंड बना देश का पहला राज्य

चीन की स्मार्ट सिटी से नेपाल में तबाही? रसुवा फ्लैश फ्लड पर पत्रकार समूह का सनसनीखेज दावा

युवा विद्यार्थी मंथन में CM धामी का संवाद, बोले- युवा पीढ़ी के सपनों से बनेगा विकसित उत्तराखंड

Rajgarh Bus Accident : राजगढ़ में बड़ा स्लीपर बस हादसा, 4 यात्रियों की मौत, ब्रिज पर तिरछी हुई बस, नीचे गिरे यात्री

CM मोहन यादव ने सरकारी स्कूलों को लेकर दिए बड़े निर्देश, सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रहेगा फोकस

अगला लेख