kalsarpa dosh calculator
✕

भारत में COVID-19 मृत्यु दर गिरकर 2.72% हुई, स्वस्थ होने की दर में हुआ सुधार

Updated: शुक्रवार, 10 जुलाई 2020 (20:00 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत में कोविड-19 (COVID-19) से होने वाली मृत्यु दर एक महीने पहले 2.82 थी जो अब गिरकर 2.72 प्रतिशत हो गई है जो कई अन्य देशों के मुकाबले कम है। उसने कहा कि 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से कम है।

मंत्रालय ने कहा कि साथ ही स्वस्थ होने की दर में वृद्धि हुई है और शुक्रवार तक 62.42 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हुए। 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्वस्थ होने की दर राष्ट्रीय औसत से अधिक रही। इसमें कहा गया है, राष्ट्रीय स्तर पर मृत्यु दर गिरकर 2.72 प्रतिशत रह गई। यह दुनिया में कई देशों की मृत्यु दर से कम है। देश में 
कोविड-19 प्रबंधन का ध्यान मृत्यु दर कम रखने पर रहा है।

मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग और दिशा निर्देशों से राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों ने बुजुर्ग लोगों और विभिन्न बीमारियों से पीड़ित लोगों की पहचान करने जैसे कई कदम उठाए और उन्हें विशेष देखभाल मुहैया कराई।

उसने कहा कि जिन 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से कम रही उनमें केरल (0.41), झारखंड (0.71), बिहार (0.82), तेलंगाना (1.07), तमिलनाडु (1.39), हरियाणा (1.48), राजस्थान (2.18), पंजाब (2.56) और उत्तर प्रदेश (2.66) शामिल हैं।

मणिपुर, नगालैंड, दादर और नगर हवेली तथा दमन और दीव, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप, सिक्किम में मृत्यु दर शून्य रही। वहीं 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्वस्थ होने की दर राष्ट्रीय औसत से अधिक रही। इनमें पश्चिम बंगाल (64.94), उत्तर प्रदेश (65.28), ओडिशा (66.13), झारखंड (68.02), पंजाब (69.26), बिहार (70.40), गुजरात (70.72), मध्य प्रदेश (74.85), हरियाणा (79.91), राजस्थान (75.65) और दिल्ली (76.81) शामिल हैं।

शुक्रवार को भारत में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 26,506 मामले आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 7,93,802 पर पहुंच गई जबकि 24 घंटों में 475 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 21,604 पर पहुंच गई।

मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटे के दौरान 19,138 मरीज स्वस्थ हो गए। इसके साथ ही शुक्रवार तक कुल 4,95,515 मरीज इस संक्रामक बीमारी से उबर गए। उसने कहा, कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। स्वस्थ होने वाले लोगों की दर आज 62.42 प्रतिशत है। देश में अब भी 2,76,682 लोग संक्रमित हैं और सभी चिकित्सीय निगरानी में हैं।

मंत्रालय ने कहा कि स्वस्थ होने की दर में सुधार राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के साथ मिलकर केंद्र द्वारा उठाए सक्रिय कदमों का नतीजा है। उसने कहा, तेजी से जांच करने से मरीजों का जल्दी पता चलने, हल्के लक्षण वाले मरीजों को घर पर पृथक-वास में रखने, गंभीर मामलों से प्रभावी तौर से निपटने, अस्पताल का बुनियादी ढांचा सुधारने और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदशों के बीच समन्वय से देश में मरीजों के स्वस्थ होने की दर में सुधार हुआ।
देश में शुक्रवार तक 1,218 कोविड अस्पताल हैं, 2,705 कोविड स्वास्थ्य केंद्र हैं और 10,301 कोविड देखभाल केंद्र हैं।(भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख