dharma sangrah

CM उद्धव ठाकरे की चेतावनी- Lockdown नहीं चाहते तो सावधान हो जाएं

Updated: बुधवार, 17 फ़रवरी 2021 (10:41 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में हालिया बढ़ोतरी से चिंतित मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को नागरिकों से मास्क पहनने और उचित दूरी का पालन करने जैसे निर्देशों का सख्ती से पालन करने या एक बार फिर लॉकडाउन का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा है।
 
महाराष्ट्र में बीते रविवार को पिछले 1 महीने से अधिक समय में सबसे ज्यादा संक्रमण के 4,092 मामले आए, वहीं मंगलवार को 3,663 नए मामले आए। पिछले 7 दिनों से रोजाना लगातार 3,000 से ज्यादा मामले आ रहे हैं। मुंबई से 461 मामले आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नागरिकों को फैसला करना है कि क्या वे संक्रमण पर नियंत्रण के लिए फिर से लॉकडाउन का सामना करना चाहते हैं?
ALSO READ: महाराष्ट्र और केरल में Corona की रफ्तार तेज, केंद्र ने दी दोनों राज्यों को नसीहत
उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों को इसका फैसला करना है कि वे लॉकडाउन चाहते हैं या कुछ पाबंदी के साथ मुक्त तरीके से रहना चाहते हैं? मास्क पहनें और भीड़-भाड़ करने से बचें अन्यथा फिर से लॉकडाउन का सामना करना पड़ेगा।  पिछले कुछ दिनों में संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर उन्होंने संभागीय आयुक्तों और जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक कर हालात की समीक्षा की। उन्होंने ज्यादा संक्रमण वाले इलाके में प्रत्येक मरीज के संपर्क का पता लगाने की जरूरत को भी रेखांकित किया।
 
ठाकरे ने कहा कि शादी समारोह आयोजित करने के लिए पुलिस की इजाजत की जरूरत होगी। राज्य सरकार ने कहा है कि पिछले कुछ दिनों से कोविड-19 के ज्यादा उपचाराधीन मरीजों वाले जिलों की संख्या में वृद्धि हुई है।मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) से जारी एक बयान के मुताबिक 4 जनवरी और 15 फरवरी के दौरान 15 जिलों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई। बयान में कहा गया कि हालांकि 9 से 15 फरवरी के बीच ऐसे जिलों की संख्या बढ़कर 21 हो गई।
ALSO READ: सावधान! महाराष्ट्र में फिर पैर पसार रहा है कोरोना, जरा बचके...
सीएमओ ने एक बयान में कहा कि राज्य के 36 जिलों में सतारा, सांगली, कोल्हापुर, जलगांव, धुले, बीड़, लातूर, परभणी, अमरावती, अकोला, बुलढाणा, यवतमाल, नागपुर और वर्धा में 4 जनवरी और 15 फरवरी के बीच उपचाराधीन मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई।
 
बयान में कहा गया कि 9 और 15 फरवरी के बीच पालघर, रायगढ़, रत्नागिरि, पुणे, सतारा, कोल्हापुर, नासिक, अहमदनगर, जलगांव, धुले, औरंगाबाद, बीड़, परभणी, अमरावती, अकोला, वाशिम, बुलढाणा, यवतमाल, नागपुर, वर्धा और चंद्रपुर में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई।
 

मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर ने भी आगाह किया कि शहर में कोविड-19 के मामलों के वृद्धि के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार दूसरी बार लॉकडाउन लगाने पर विचार कर सकती है। महापौर ने कहा कि मुंबई में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और यह नगर निगम और राज्य सरकार के लिए चिंता की बात है। पेडनेकर ने कहा कि प्राधिकारों ने शहर में स्कूलों को फिर से खोलने पर विचार किया था लेकिन वे फिर से इसकी समीक्षा कर सकते हैं। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख