sundarkand

भारत में Covid 19 के मामले 60 लाख के पार, 49,41,627 लोग हुए संक्रमणमुक्त

Updated: सोमवार, 28 सितम्बर 2020 (16:14 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस के मामलों की संख्या रविवार रात 60 लाख के पार चली गई। इससे 12 दिन पहले पुष्ट मामलों की संख्या 50 लाख के पार गई थी। इस बीच संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 50 लाख के पार पहुंच गई है।
 
ALSO READ: फ‍िनलैंड में अब कुत्‍तों ने शुरू की कोरोना वायरस की जांच
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह 8 बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 88,600 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामले बढ़कर 59,92,532 हो गए हैं, वहीं 1,124 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 94,503 हो गई है।
बहरहाल, रविवार रात तक भाषा की तालिका के मुताबिक भारत में कोरोनावायरस के मामलों की संख्या 60,66,061 हो गई है जबकि मृतकों की संख्या 95,466 पहुंच गई है। संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की तादाद भी 50,03,084 हो गई है।
 
यह तालिका राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार संकलित की गई है। जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के मुताबिक संक्रमण से ठीक होने के मामले में भारत शीर्ष पर है। उसके बाद ब्राजील और अमेरिका का नंबर आता है।
 
विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 के मरीजों के मामले में भारत, अमेरिका के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित है जबकि कोरोनावायरस के कारण मौतों के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत तीसरे नंबर पर है। मंत्रालय ने रविवार को बताया कि देश में अब तक 49,41,627 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। इस प्रकार संक्रमण से ठीक होने की दर 82.46 फीसदी है जबकि मृत्यु दर 1.58 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में 9,56,402 मरीज उपचाराधीन हैं। यह कुल मामलों का 15.96 प्रतिशत है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख