sundarkand
✕

राजस्थान में Corona Virus के 42 नए मामले, कुल संख्या बढ़कर 343

Updated: मंगलवार, 7 अप्रैल 2020 (23:49 IST)
जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस के 42 नए मामले सामने आए हैं और इसी के साथ संक्रमितों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 343 हो गई।
 
राज्य में अब तक संक्रमण से 6 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि जिन लोगों की मौत हुई है उनमें ज्यादातर उम्रदराज थे और पहले से बीमार थे। इनमें से अधिकांश गंभीर हालात में अस्पतालों में भर्ती हुए थे।
 
 अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जयपुर, जोधपुर, बांसवाडा और चूरू जिलों में मंगलवार को 42 नए मामले पाए गए हैं।
 
उन्होंने बताया कि जोधपुर में 9 मामले, जैसलमेर में 13 मामले, बांसवाडा में 7 मामले, जयपुर में 6, बीकानेर और भरतपुर में 3-3 मामले और चूरू में संक्रमण का एक मामला सामने आया है।
 
जयपुर में सबसे ज्यादा 106, जोधपुर में 30, भीलवाडा में 27, झुंझुनूं में 23 और टोंक में 20 संक्रमित मरीज पाए गए हैं।  भीलवाडा में पिछले दो दिनों में संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।
 
राजधानी जयपुर का रामंगज इलाका वायरस का केन्द्र बन गया है, जहां विदेश से लौटे एक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए  अधिकतर लोग संक्रमित पाए गए। (भाषा)

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

गुजरात के किसानों को भूपेंद्र पटेल की बड़ी सौगात, 80 हजार हेक्टेयर खरीफ फसल को मिलेगा पानी

'ज्ञानेश कुमार जाएंगे, सरकार भी जाएगी...' CJP Protest के बीच राहुल गांधी के तीखे तेवर

उत्तराखंड में 4.5 साल के भीतर 35,000 युवाओं को मिली नियुक्ति, विदेश में भी खुल रहे रोजगार के रास्ते

LIVE: CJP Protest दिल्ली में पीटीआई दफ्तर के पास पुलिस पर पत्थरबाजी

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने स्वामित्व योजना के तहत दिए रजिस्ट्री प्रमाण-पत्र, 10 हितग्राहियों को मिला मालिकाना हक

अगला लेख