dharma sangrah
✕

पटना एम्स में ट्रायल, 3 बच्चों को लगे कोवैक्सीन, नहीं दिखा साइड इफेक्ट

Updated: गुरुवार, 3 जून 2021 (11:18 IST)
पटना। बिहार की राजधानी पटना में 2 साल से 18 साल की उम्र के बच्चों पर कोवैक्सीन की ट्रायल शुरू हो गई। सबसे पहले 3 बच्चों कोवैक्सीन की डोज दी गई। बच्चों पर वैक्सीन का कोई साइड इफेक्ट नहीं दिखा।

पटना एम्स के कोविड प्रभारी डॉक्टर संजीव कुमार ने बुधवार को कहा कि 12 से 18 वर्ष के उम्र के बच्चों पर यह परीक्षण 1 जून यानी मंगलवार से शुरू हो गया। ट्रायल के पहले दिन तीन बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। ये तीनों 12 से 18 साल की आयु के हैं।

उल्लेखनीय है कि ट्रायल्स के लिए 28 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू हुए थे। इसके लिए 108 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराए। इनमें से 15 बच्चों का क्लिनिकल ट्राय किया गया और 3 बच्चों ट्रायल के लिए चुना गया।

वैक्सीन ट्रायल तीन चरणों में होगी। पहले चरण में 80 बच्चों पर वैक्सीन का ट्रायल किया जाएगा जबकि तीसरे चरण में 550 बच्चों का लक्ष्य रखा गया है। ट्रायल में आनेवाले सभी बच्चों की आरटीपीसीआर और एंटीबॉडी जांच की जाएगी।

उन बच्चों को इस प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा, जो कोरोना संक्रमित होकर ठीक हो चुके हैं। वैक्सीन ट्रायल में शामिल होने वाले बच्चों को 700 रुपए प्रोत्साहन राशि और प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।

भारत में ऐसा पहली बार है जब बच्चों पर कोविड-19 के टीके का टेस्ट गया है। क्लीनिकल ट्रायल्स में दो कोविड -19 वैक्सीन शॉट शामिल हैं जिन्हें 0 और 28 दिन पर लगाया जाएगा।

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

गुजरात में फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर बंपर भर्ती: जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

2 बच्चों के नियम पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: क्या चुनाव लड़ने की शर्त अब हो गई है बेमानी?

विवेक रामास्वामी को हराकर एमी एक्टन ने जीता चुनाव, ओहायो में 20 साल बाद डेमोक्रेट्स की वापसी

LIVE: मिड टर्म इलेक्शन में ट्रंप को बड़ा झटका, अमेरिकी कांग्रेस में खत्म हुआ दबदबा

Weather Alert: कमजोर पड़ा चक्रवात 'मुरासु', इन राज्यों में झमाझम बारिश के आसार; जानिए अपने इलाके का हाल

अगला लेख