Hanuman Chalisa

‘लॉकडाउन’ ने इन प्रेम कहान‍ियों को बना द‍िया ‘कोरोनि‍यल’

Updated: शनिवार, 11 अप्रैल 2020 (15:23 IST)
दुन‍िया में पहले से अकेलापन है। ऐसे में कोरोना ने कई लोगों को और ज्‍यादा अकेला कर द‍िया है। इसलि‍ए इस संकट को र‍िश्‍तों को परखने का समय भी कहा जा रहा है।

कहीं नए र‍िश्‍ते बन रहे हैं तो कहीं र‍िश्तों को समझने का समय द‍िया जा रहा है। यानी यह र‍िश्‍तों के परीक्षण का भी वक्‍त है। लॉकडाउन के इस समय में जो प्रेम कहान‍ियां बन रही हैं, उन कहान‍ियों के क‍िरदारों को ‘कोरोन‍ियल’ कहा जा रहा है।

न्‍यूजीलैंड का एक कपल करीब 2 घंटे की दूरी पर रहता है। दोनों करीब 3 हफ्ते पहले ही ट‍िंडर पर म‍िले थे। उनके बीच कुछ ही डेट्स हुई थी, लेक‍िन जैसे ही न्‍यूजीलैंड में लॉकडाउन की घोषणा हुई, दोनों ने इस पीर‍ियड में साथ रहने का फैसला क‍िया।

लॉरेंस अपने पार्टनर चेसन के घर आ गईं। लॉकडाउन के इस वक्‍त में अब दोनों एक दूसरे के साथ रहते हैं, वर्कआउट करते हैं, खूब सारी बातें करते हैं। साथ में खाना बनाते हैं और अच्‍छी शराब का लुत्‍फ लेते हैं। अपने रोमांस के साथ ही दोनों अपने डे टाइम में ऑफि‍स का काम भी कर रहे हैं।

अभी वे सि‍र्फ लॉकडाउन पी‍र‍ियड एंजॉय कर रहे हैं, लेक‍िन दोनों उम्‍मीद करते हैं क‍ि हो सकता है हमारा यह र‍िश्ता एक लॉन्‍ग टाइम र‍िलेशनशि‍प में बदल जाए।

वे यह भी सोच रहे हैं क‍ि इस संकट के खत्‍म हो जाने के बाद भी लॉन्‍ग ड‍िस्‍टेंस र‍िलेशन को मैंटेंन करने की कोशि‍श कर सकते हैं।

ठीक इसी तरह एक कपल ने लॉकडाउन के वक्‍त इसल‍िए साथ रहना चुना ताक‍ि वे अपने आने वाले भव‍िष्‍य में बेहतर तरीके से एक दूसरे को समझ सके और साथ में ज‍िंदगी गुजार सकें।

ब्राज‍ील की केम‍िला और पुर्तगाल के डेन‍ियल कुछ ही द‍िनों पहले म‍िले थे। स्‍वीडन में उनकी एक दो ही मुलाकातें हुईं, लेक‍िन वे टेक्‍स्‍ट मैसेज और फोन कॉल्‍स से लगातार टच में रहते हैं। अब जब स्‍वीडन में भी लॉकडाउन हो चुका है उनका म‍िलना बंद हो गया है, लेक‍िन इस संकट के समय में वे दोनों एक दूसरे के जॉब वर्क में मदद कर रहे हैं। एक दूसरे को ज्‍यादा और बेहतर समझ रहे हैं।

ट‍िंडर पर म‍िला पेर‍िस के एक कपल ने साथ में बेहद ही अच्‍छे द‍िन और मुलाकातें गुजारी है, लेक‍िन जब फ्रांस की इस राजधानी में लॉकडाउन हुआ तो दोनों ने अलग-अलग रहने का फैसला क‍िया। उन्‍होंने अपने लॉन्‍ग ड‍िस्‍टेंस र‍िलेशन को अवसर द‍िया। वे कहते हैं क‍ि थैंक्‍स टू अवर लॉन्‍ग कन्‍वर्शेसन, इसस से हमारी बॉन्‍डिंग और अच्‍छी हो गई है। हम एक दूसरे को बेहतर ढंग से समझ रहे हैं।

एक कपल ने इसल‍िए लॉकडाउन के वक्‍त अलग रहना मंजूर क‍िया ताक‍ि वो अपनी पर्सनल‍िटी को ग्रूम कर सके। अपनी कमजोर‍ियों को खत्‍म करने की प्रैक्‍ट‍िस कर सके। इसमें यह कपल एक दूसरे की फोन कॉल्‍स और वीड‍ियो कॉल्‍स पर मदद करता है।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

अशोक वर्णवाल होंगे मध्य प्रदेश के नए कार्यवाहक मुख्य सचिव

CJP प्रोटेस्ट में हिंसा पर सलमान खान का रिएक्शन, किस बात को लेकर दुखी हुए अभिनेता

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

दिल्ली के जंतर-मंतर में हिंसक प्रदर्शन, पत्थरबाजी, कई पुलिसकर्मी घायल, दागे गए आंसू गैस के गोले

MP के निवर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO

अगला लेख