dharma sangrah

दुनियाभर में कहर ढा रहा है कोरोना, जानिए क्या है टॉप 10 देशों का हाल...

Updated: बुधवार, 21 अप्रैल 2021 (14:29 IST)
वाशिंगटन/ रियो डि जेनेरो/ नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोनावायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक 14.29 करोड़ से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं जबकि 30.44 लाख से ज्यादा लोग इस महामारी के काल का ग्रास बन चुके हैं।
 
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,29,64,759 हो गई है, जबकि 30,44,475 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
 
वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोनावायरस से 3.17 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित है जबकि 5.68 लाख मरीजों की इस महामारी से मौत हो चुकी है।

ALSO READ: कोरोना बेकाबू, करीब 3 लाख हुए कोविड 19 के नए मामले, इन 8 राज्यों में हो रही है सबसे ज्यादा ‘मौत’
दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे स्थान पर और जबकि मृतकों के मामले में चौथे स्थान पर है। संक्रमितों की कुल संख्या 1,56,16,130 हो गयी है। वहीं अब तक 1,82,553 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
ब्राजील संक्रमितों के मामले में अब तीसरे स्थान पर है। देश में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और अभी तक इससे 1.40 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं जबकि इसके संक्रमण से 3.78 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील कोरोना से मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है।
 
संक्रमण के मामले में फ्रांस चौथे स्थान पर है जहां कोरोनावायरस से अब तक 54.01 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 1.01 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 46.65 लाख के पार पहुंच गई और 1.04 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।
 
ब्रिटेन में कोरोना वायरस प्रभावितों की कुल संख्या 44.08 लाख से अधिक हो गई है और 1.27 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों के मामले में यह यूरोपीय देश पांचवें स्थान पर है।
 
तुर्की में कोरोना वायरस से अब तक 43.84 लाख अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 36,613 लोगों की जान जा चुकी है। इटली में संक्रमितों की संख्या 38.91 लाख हो गयी है और 1.17 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 34.28 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 77,102 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
कोरोना संक्रमित के मामले में जर्मनी दसवें स्थान पर है और यहां इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 31.98 लाख हो गई है और 80,680 लोगों की मौत हो चुकी है। 

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

नॉनवेज पर धीरेंद्र शास्त्री के बयान से सुलगा बंगाल: दुर्गा पूजा में मछली-मटन परंपरा है या 'पाखंड'? बैकफुट पर आई BJP

बैंक स्ट्राइक से सितंबर में बिगड़ सकता है कामकाज का शेड्यूल, जानिए कब-कब हड़ताल पर हैं कर्मचारी

गुजरात विधानसभा में अत्याधुनिक पोर्टेबल अस्पताल 'BHISHM Cube-R300' की प्रदर्शनी, महज 12 मिनट में होता है तैयार

बिना बीज के खिलते हैं रहस्यमयी फूल, जानिए हनोल के महासू देवता मंदिर की खास बातें

सोचा था iPhone 18 प्रो आएगा तो 17 सस्ता होगा, Apple ने उल्टा बढ़ा दी कीमत, बने Memes

अगला लेख