biodatamaker
✕

Coronavirus से 3 देशों में 3.5 लाख लोगों की मौत

Updated: मंगलवार, 25 अगस्त 2020 (12:53 IST)
वॉशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) से प्रकोप से विश्व में सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका, ब्राज़ील और भारत में अब तक 3,50,951 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना से विश्वभर में अब तक 23,647,377 लोग संक्रमित हुए हैं और 813,022 लोगों की मौत हुई है तथा डेढ़ करोड़ से अधिक लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं।
 
विश्व महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से अब तक 5,739,724 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 1,77,252 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील में अब तक 3,622,861 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 115,309 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
भारत में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के 60,975 संक्रमण के मामले आने से संक्रमितों की संख्या 31,67,324 हो गई है। वहीं इस दौरान 848 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 58,380 पर पहुंच गई है। कोरोना के सक्रिय मामलों में कमी दर्ज की गई है और अब यह संख्या 7,04,348 पर पहुंच गई है।
 
रूस कोविड-19 संक्रमण के मामले में चौथे नंबर पर है और यहां इससे अब तक करीब 9,59,016 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 16,406 लोगों ने जान गंवाई है। दक्षिण अफ्रीका में अब तक 611,450 संक्रमित हुए हैं तथा 13,159 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
स्पेन नए मामलों में वृद्धि के बाद अब नौवें स्थान पर है यहां अब तक करीब 4,05,436 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 28,872 लोगों की मृत्यु हुई है। ईरान में अब तक इस महामारी से करीब 3,61,150 लोग संक्रमित हैं जबकि 20,776 लोगों की मौत हो चुकी है। 
 
ब्रिटेन में संक्रमितों की संख्या 3,28,620 हो गई है और 41,519 लोगों की इसके कारण मौत हुई है। सऊदी अरब में कोरोना संक्रमण से अब तक 3,08,654 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 3,691 लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,82,414 हो गई हैं और 30,533 लोगों की मौत हो चुकी है। 
 
कोरोना से प्रभावित होने के मामले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है। यहां 2,97,083 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं, जबकि 3,983 लोग इस बीमारी से काल का ग्रास बन चुके हैं। पाकिस्तान 2,93,261 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 6255 लोगों की मौत हो चुकी है।
 

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

Jio IPO Day 1: पहले ही दिन 3.16 गुना सब्सक्राइब, ₹69,745 करोड़ की बोली; QIB कैटेगरी में 9.42 गुना मांग

अगला लेख