suvichar

अमेरिका में कोवैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल करेगा भारत बायोटेक

Updated: शनिवार, 12 जून 2021 (18:40 IST)
भारत की वैक्सीन निर्माता कंपनी भारत बायोटेक अमेरिका में अपने कोरोना वैक्‍सीन कोवैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल करेगा। भारत बायोटेक की ओर से अमेरिका में क्लीनिकल ट्रायल का ऐलान उस वक्त किया गया है जब हाल ही में यूएस में कोवैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी नहीं दी थी।


अमेरिका में कोवैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी नहीं मिलना भारत के लिए एक झटके के तौर पर देखा जा रहा है। अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने इसके इमरजेंसी इस्तेमाल के अनुरोध को ठुकरा दिया है। क्योंकि कोवैक्सीन टीका पूरी तरह से स्वदेशी है और भारत ने विश्‍व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से इसकी मान्यता के लिए अर्जी दी है।

भारत बायोटेक की कोवैक्सीन के लिए अमेरिकी साझेदार ओक्यूजेन ने अमेरिकी दवा नियामक एफडीए के पास मास्टर फाइल भेजकर इस टीके के आपातकालीन इस्तेमाल की इजाजत मांगी थी। अपने एक बयान में ऑक्यूजेन ने कहा कि एफडीए की यह प्रतिक्रिया ऑक्यूजेन की उस मास्टर फाइल को लेकर थी, जिसे कंपनी ने बीते दिनों जमा किया था।

एफडीए ने सिफारिश की थी कि ऑक्यूजेन अपनी वैक्सीन के लिए EUA (इमरजेंसी यूज ऑथोराइजेशन) आवेदन के बजाय BLA सबमिशन पर फोकस करे। साथ ही नियामक ने वैक्सीन के संबंध में अतिरिक्त जानकारी और डेटा का अनुरोध किया है।

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख